फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   JJP had to bear the brunt of BJP's wrong policies: Chautala

भाजपा की गलत नीतियों का खामियाजा जजपा को भुगतना पड़ा : चौटाला

Mon, 17 Jun 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 17 Jun 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
JJP had to bear the brunt of BJP's wrong policies: Chautala
जननायक जनता पार्टी के पूर्व प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला।
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के पूर्व प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों का खामियाजा जजपा को भुगतना पड़ा है। यही कारण रहा है कि इन चुनावों में भाजपा के साथ-साथ जननायक जनता पार्टी को भी विरोध झेलना पड़ा। जेजेपी जल्द प्रदेश में अपना मजबूत संगठन तैयार करेगी। हरियाणा में एक सप्ताह के अंदर कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा। यह संगठन प्रदेश की भविष्य की लड़ाई लड़ने में पूर्ण रूप से सक्षम होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन को प्रभावी बनाने के लिए निष्ठावान व मेहनती कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा। दिग्विजय ने कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए जजपा पूरी तरह से तैयार है। जजपा नेता व कार्यकर्ता प्रदेशस्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। चौटाला ने कहा कि किसी वजह से कोई नाराज कार्यकर्ता हैं, तो उन्हें मान-सम्मान के साथ उनकी गलत फहमियां दूर करके उन्हें मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मोदी के पक्ष और मोदी के खिलाफ मतदाताओं ने वोट डाले थे, लेकिन विधानसभा में स्थिति अलग होगी और मतदाता क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर अपने मत कर प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि जजपा लोकसभा चुनावी नतीजों का आकलन कर रही है और चुनाव में जो कमियां रही है उन्हें दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा के लोग हरियाणा रोजगार कौशल निगम से काफी परेशान थे। जजपा ने भाजपा के साथ वादों को पूरा करने के लिए गठबंधन किया था, लेकिन अंतिम दौर में भाजपा इनको पूरा करने में पीछे हट गई। दिग्विजय ने कहा कि जजपा हरियाणा विधानसभा 2024 में प्रदेश की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लोकसभा और विधानसभा चुनाव अलग-अलग मुद्दों को लेकर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed