{"_id":"62967bf64c148e76544c1cc3","slug":"jjp-announced-eight-candidates-for-the-post-of-chairman-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: जजपा ने घोषित किए प्रदेश में चेयरमैन पद के लिए आठ उम्मीदवार, शेष उम्मीदवारों की घोषणा जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: जजपा ने घोषित किए प्रदेश में चेयरमैन पद के लिए आठ उम्मीदवार, शेष उम्मीदवारों की घोषणा जल्द
Wed, 01 Jun 2022 02:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:05 AM IST
सार
डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि शेष उम्मीदवारों की घोषणा जल्द की जाएगी। उम्मीदवारों के प्रचार प्रसार का जिम्मा जजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी संभालेंगे।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जिलों में नगरपरिषद के चेयरमैन पद के लिए आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। उनके साथ जजपा के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी व प्रेस प्रवक्ता तरसेम मिढा मौजूद थे।
विज्ञापन
बरनाला रोड स्थित चौटाला हाउस में प्रेसवार्ता में जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने बताया कि बहादुरगढ़ से कविता राठी पत्नी प्रवीण राठी, उचाना से अनिल शर्मा पुत्र रामकुमार शर्मा, घरोंडा से विनोद पाल पुत्र सुभाष चंद्र, चीका से रेखा रानी पत्नी रणधीर सिंह, जींद से रजनी अरोड़ा पत्नी हरीश अरोड़ा, भिवानी से शमां मान पत्नी देवेंद्र मान, शाहबाद से गुलशन क्वात्रा पुत्र रामप्रकाश व नारनौल से कमलेश सैनी पत्नी रघुवीर सैनी को चेयरमैन पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द शेष उम्मीदवारों के नाम भी घोषित करेगी और उनके प्रचार प्रसार का जिम्मा जजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी संभालेंगे।
विज्ञापन
ईमानदारी से गठबंधन धर्म निभा रही है जजपा
भाजपा जजपा गठबंधन होने के बावजूद निकाय चुनावों में दोनों राजनीतिक दलों की ओर से अलग अलग प्रत्याशी उतारने के सवाल पर डॉ. चौटाला ने कहा कि जेजेपी आज भी पूरी ईमानदारी से अपना गठबंधन धर्म निभा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी राजनीतिक दलों को अपने उज्जवल राजनीतिक भविष्य के लिए निर्णय लेने की आजादी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बेशक विपक्षी दल भाजपा जजपा गठबंधन को महज 15 दिनों का गठबंधन बताते थे, मगर वे साफ करना चाहते हैं कि दोनों दलों का गठबंधन विधानसभा में पूरे पांच साल चलेगा। इस दौरान डॉ. अजय चौटाला ने राज्यसभा के लिए हरियाणा से तीसरे उम्मीदवार के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के पुत्र कार्तिक शर्मा को भी जेजेपी की ओर से समर्थन देने की बात कही गई। चौटाला ने अपने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे मर्यादा में रहकर अपने अपने उम्मीदवारों के लिए वोटों की अपील करें।
एक भी वादे को पूरा नहीं कर रही आप
ओढां में भाजपा की प्रगति रैली में मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा नशे पर जताई गई चिंता को वाजिब ठहराते हुए डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि ये सामाजिक बुराई है और इसे सभी मिलकर ही दूर कर सकते हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी पर डॉ. चौटाला ने कहा कि आप ने जो घोषणाएं पंजाब में की थी, अभी तक उनमें से किसी को भी पूरा नहीं किया है और आने वाले 6 महीने में ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि आप केवल घोषणाओं में भरोसा करती है। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी तरह सख्त है और किसी भी भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।