फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   JJP A then INLD BJP's B team: Kumari Selja

जजपा ए तो इनेलो भाजपा की बी टीम : कुमारी सैलजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
JJP A then INLD BJP's B team: Kumari Selja
जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करती कुमारी सैलजा - फोटो : Sirsa
सिरसा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने मंगलवार को ऐलनाबाद क्षेत्र के गांव कुम्हारिया, खेड़ी, गुसाईंयाणा, रजपुरिया, रामपुरा ढिल्लों, जोड़कियां, हंजीरा आदि गांवों का दौरा किया। सैलजा ने कहा कि जननायक जनता पार्टी और इनेलो एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जहां जजपा ए तो इनेलो बीजेपी की बी टीम है। ये बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने जनसंपर्क अभियान के प्रथम चरण को पूरा करते हुए कही।
विज्ञापन

कुमारी सैलजा ने कहा कि 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने वाली केवल कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस के शासनकाल में इलाके के सभी गांवों में बिना भेदभाव के लिए विकास कार्य करवाए गए। उन्होंने कहा कि गरीबों को मिलने वाले 100-100 गज के फ्री प्लॉट, सस्ता अनाज, इंदिरा आवास योजना के तहत मकान, मनरेगा स्कीम, बच्चों के लिए वजीफा, फ्री पानी की टंकी सब कांग्रेस पार्टी की देन हैं। जब से मौजूदा सत्ताधारियों ने कमान संभाली है किसी भी वर्ग को कोई फायदा नहीं पहुंचाया गया अलबत्ता कई योजनाएं बंद कर दी हैं। कृषि कानूनों के बारे में बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार यह कानून सिर्फ अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए लाई है। कुमारी सैलजा ने कहा कि चुनाव प्रचार के पहले दौर में पूरे विधानसभा क्षेत्र में लोगों का जिस तरह से जन समर्थन मिला है, उससे यह साफ हो गया है कि लोगों का रुझान तेजी से कांग्रेस पार्टी की ओर बढ़ रहा है। इस मौके पर विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, डॉ. सुशील इंदौरा, पूर्व मंत्री परमवीर सिंह, पूर्व मंत्री एमएल रंगा, पूर्व मंत्री आंनद सिंह डांगी, पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादयान, पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, डा. केवी सिंह, अमर सिंह बैनीवाल, सुरेंद्र नेहरा, सुभाष जोधपुरिया, गोपीराम चाडीवाल, लाधूराम पूनियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed