फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Jind will be closed on November 17 and Haryana will be closed on November 30: Hiralal Sharma

17 नवंबर को जींद व 30 नवंबर को होगा पूरा हरियाणा करेंगे बंद : हीरालाल शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Jind will be closed on November 17 and Haryana will be closed on November 30: Hiralal Sharma
सिरसा। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल का प्रदेश स्तरीय व्यापारी प्रतिनिधि सम्मेलन जींद में संपन्न हुआ। जिसमें प्रदेश भर के व्यापारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा ने बताया कि इस सम्मेलन में व्यापारी से फिरौती मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रोष जाहिर किया गया।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष बजरंगदास गर्ग ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरूप जींद के व्यापारी नितिन कुमार में खौफ बनाकर 10 लाख रुपये बतौर फिरौती ऐंठ लिए गए। व्यापार मंडल के संज्ञान में मामला आने के बाद मामले में उच्च स्तरीय कार्रवाई की मांग पुलिस के उच्चाधिकारियों से की गई। पुलिस ने व्यापारी प्रतिनिधियों के दबाव में आकर मामला तो दर्ज किया लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई। इसी के विरोध स्वरूप अब निर्णय लिया गया है कि अगर 16 नवंबर तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो 17 नवंबर को जींद को बंद किया जाएगा। अगर उसके बावजूद भी कार्रवाई नहीं हुई तो 30 नवंबर को पूरा हरियाणा बंद किया जाएगा। इस बैठक में जींद जिले के प्रधान महावीर कंप्यूटर, पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित कपूर आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed