{"_id":"674ff5ceb9caaf6f270620d6","slug":"jewelery-worth-four-lakhs-and-rs-91-thousand-stolen-by-breaking-the-locks-of-the-house-sirsa-news-c-128-1-sir1002-129503-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: घर के ताले तोड़कर चार लाख के आभूषण व 91 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: घर के ताले तोड़कर चार लाख के आभूषण व 91 हजार रुपये चोरी
Wed, 04 Dec 2024 11:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव वैदवाला में चोर घर का ताला तोड़कर चार लाख रुपये के जेवर व 91 हजार रुपये चुराकर फरार हो गए।पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है।
गांव फतेहपुर वेदवाला निवासी मुकेश कुमार खेत में बने कमरे में रहता है। मुकेश का कहना है कि 2 नवंबर को उसकी पत्नी किसी काम से गांव में गई हुई थी। वह 11 बजे कमरे को ताला लगाकर धान लोड कराने चला गया। करीब साढ़े 12 बजे उसकी पत्नी कमरे में आई तो ताला टूटा मिला। मुकेश का कहना है कि उसकी पत्नी कमरे के अंदर गई तो सारा सामान बिखरा हुआ था। ट्रंक का ताला भी टूटा मिला। इसकी सूचना उसकी पत्नी ने उसे दी। इसके बाद वह कमरे में पहुंचा तो ट्रंक में से 91 हजार रुपये, सोने के टॉप्स, कोका, तीन ताबीज, चार जोड़ी पाजेब, चांदी की पांच चेन व एक बाजूबंद गायब मिला। मुकेश का कहना है कि चोरी चार लाख रुपये के जेवर व 91 हजार रुपये चुराकर ले गए हैं। इसके बाद उसने घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही इस वारदात की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।