{"_id":"67ae2b95ca1f64c4a60e9277","slug":"jewelery-and-cash-were-stolen-after-breaking-into-the-house-the-family-had-gone-to-visit-salasar-balaji-sirsa-news-c-128-1-slko1008-133161-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: घर में घुसकर जेवरात व नकदी की चोरी, सालासर बालाजी के दर्शन करने गया था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: घर में घुसकर जेवरात व नकदी की चोरी, सालासर बालाजी के दर्शन करने गया था परिवार
विज्ञापन
घर में हुई चोरी की जानकारी देती महिला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। शहर में डीएन काॅलेज के पास एक घर में घुसकर चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और सामान चोरी कर लिया। परिवार के सदस्य सालासर बालाजी व खाटू श्याम जी के दर्शन करने के लिए गए हुए थे। जब वे लौटे तो उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद परिवार ने कालांवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस घर के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
पीड़ित हैप्पी कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ 11 फरवरी को सालासर बालाजी मंदिर में और खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए गया था। 12 फरवरी की शाम को लौटे तो उनके घर के मुख्य गेट का ताला लगा हुआ था, जबकि अंदर सामान बिखरा हुआ था। जब उन्होंने पड़ताल की तो कमरे में अलमारियों व संदूक में रखा सोने का एक कोका, 250 ग्राम चांदी के जेवरात, 10 हजार की नकदी, गैस गीजर पर लगा सिलिंडर और दान पात्र की नकदी चोरी कर भाग गए। उन्हें अंदेशा है कि चोर छत के माध्यम से ही घर में घुसे थे।
शहर पुलिस चौकी प्रभारी राममेहर ने बताया कि मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल का जायजा लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।