फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Jasbir convicted in Sirsa famous Ranjit Singh murder case dies during treatment in Mohali

Sirsa: चर्चित रणजीत सिंह हत्याकांड के दोषी जसबीर की मोहाली में उपचार के दौरान मौत, आज होगा अंतिम संस्कार

Mon, 16 Oct 2023 11:11 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 16 Oct 2023 11:11 AM IST
सार

10 जुलाई 2002 को डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन समिति के सदस्य रहे रणजीत सिंह की हत्या कर दी गई थी। वह कुरुक्षेत्र में अपने घर से कुछ दूरी पर खेतों में काम कर लेबर को चाय देकर वापस लौट रहा था। अब उसके दोषी की मोहाली में रात को मौत हो गई।

विज्ञापन
Jasbir convicted in Sirsa famous Ranjit Singh murder case dies during treatment in Mohali
जसबीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिरसा के चर्चित रणजीत सिंह हत्याकांड के दोषी जसबीर सिंह की रविवार देर शाम को  मोहाली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार देर रात को उसका शव सिरसा लाया गया। जहां पर आज उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि  वह कुछ दिन पहले ही अंबाला जेल से पैरोल पर आया था।  पैरोल पर आने के बाद वह उतरप्रदेश में अपनी खानदानी जमीन देखने के लिए गया था।

विज्ञापन


जहां पर उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह सिरसा लौट आया। सिरसा आने के बाद भी उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और उसे परिजन मोहाली के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। जहां पर रविवार देर शाम को उसकी मौत हो गई। जानकारो की मानें तो जसबीर को डेंगू हो गया था और डेंगू के कारण ही उसकी मौत हुई है। 
विज्ञापन


यह है मामला 
10 जुलाई 2002 को डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन समिति के सदस्य रहे रणजीत सिंह की हत्या कर दी गई थी। वह कुरुक्षेत्र में अपने घर से कुछ दूरी पर खेतों में काम कर लेबर को चाय देकर वापस लौट रहा था। हत्यारों ने गोलियां मारकर रणजीत सिंह की हत्या को अंजाम दिया था और मौके से कार में सवार होकर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार साध्वी मामले में रणजीत सिंह पर डेरा प्रबंधन ने गुमनाम चिट्ठी सरकार को साध्वियों से लिखवाने का शक जताया था, क्योंकि रणजीत सिंह की बहन भी डेरे में साध्वी रही थी। बंधन के साथ मनमुटाव होने के बाद रणजीत सिंह ने डेरा छोड़ दिया था। बता दें कि गुरमीत राम रहीम के साथ जसबीर, अवतार, सबदिल , कृष्ण लाल को हाईकोर्ट ने दोषी करार दिया था। अक्तूबर 2021 में सभी को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी और अंबाला जेल में जसबीर सजा काट रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed