फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jantar Mantar Protest: Over 150 opposition leaders and workers placed under house arrest in haryana

जंतर-मंतर प्रदर्शन: हरियाणा में विपक्षी नेता-कार्यकर्ता नजरबंद; दिल्ली की राह मुश्किल, पांच ट्रेनें स्थगित

Sat, 10 Oct 2026 09:22 AM IST
Naveen अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: Naveen Updated Sat, 10 Oct 2026 09:22 AM IST
सार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर शनिवार को हिसार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। परिचालन कारणों से कई रेल सेवाएं स्थगित की गई हैं। भिवानी, रेवाड़ी और रोहतक के रास्ते भी दिल्ली पहुंचने के विकल्प प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन
Jantar Mantar Protest: Over 150 opposition leaders and workers placed under house arrest in haryana
पुलिस ने नेताओं को हिरासत में लिया - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरसा-डबवाली। दिल्ली में शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर पुलिस ने शुक्रवार को जिलेभर में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) से जुड़े 150 से ज्यादा नेताओं व कार्यकर्ताओं को उनके ठिकानों पर नजरबंद कर दिया। मंडी डबवाली में डबवाली में कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


डबवाली में कांग्रेस नेता जग्गा सिंह बराड़, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सगनदीप सिंह, पार्षद समनदीप बराड़, पार्षद प्रतिनिधि भोला सिंह और विक्की भाऊ को हिरासत में लिया। सिरसा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सह सचिव कामरेड तिलक राज विनायक, आम आदमी पार्टी के नेता दारा सिंह दमदमा को घर में ही नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन




जग्गा सिंह बराड़ ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के लिए जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही बैठकर प्रदर्शन किया और बाद में पैदल दिल्ली की ओर बढ़ने लगे। इस पर पुलिस ने पीसीआर और अन्य वाहनों से उन्हें सिटी थाने पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हिसार के 20 से अधिक नेता हिरासत में

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर शनिवार को हिसार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। परिचालन कारणों से कई रेल सेवाएं स्थगित की गई हैं। भिवानी, रेवाड़ी और रोहतक के रास्ते भी दिल्ली पहुंचने के विकल्प प्रभावित हुए हैं। वहीं कांग्रेस, जजपा, इनसो और जनवादी नौजवान सभा सहित विभिन्न संगठनों के 20 से अधिक नेताओं को हिरासत में लिया गया है। कुछ नेताओं के घरों पर भी पुलिस बल तैनात किया गया है।

बीकानेर मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन संख्या 54310 हिसार-दिल्ली, 54424 हिसार-नई दिल्ली, 54423 नई दिल्ली-हिसार, 54043 जींद-हिसार, 54309 दिल्ली-हिसार, 54325 हिसार-रेवाड़ी और 54316 हिसार-रेवाड़ी सहित कई रेल सेवाएं शनिवार को नहीं चलेंगी। हिसार से दिल्ली के लिए रोडवेज बसों के संचालन पर अभी कोई नया निर्देश नहीं मिला है। अधिकारियों के अनुसार बसें नियमित रूट पर चलेंगी और पुलिस जहां तक जाने देगी वहां तक जाएंगी।

20 से अधिक नेता हिरासत में
कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने बताया कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेश संदलाना को लोकेशन के आधार पर हिरासत में लेकर सीआईए थाने ले जाया गया। किसान नेता कुलदीप खरड़, आईएसओ के साहिलदीप कस्वां, केएएसओ के हरिकेश ढांडा, एनएसयूआई के हिसार जिलाध्यक्ष राहुल सिवाच, जनवादी नौजवान सभा के पंकज बगला, मुकेश दुर्जनपुर और भूपेंद्र गंगवा सहित 20 से अधिक नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है।

शुक्रवार को ही दिल्ली पहुंचे कई लोग
बृजलाल बहबलपुरिया, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रमेश पूनिया और प्रशांत कुमार सहित कई लोग शुक्रवार को ही दिल्ली पहुंच गए। वे होटल या रेस्ट हाउस के बजाय रिश्तेदारों के घर ठहरे हैं। इनमें से अधिकतर ने मोबाइल फोन बंद कर रखे हैं।

टोल प्लाजा पर पुलिस तैनात
खुफिया विभाग की टीम प्रदर्शन में शामिल होने की आशंका वाले युवाओं और नेताओं की जानकारी जुटाती रही। रात से रामायण टोल प्लाजा पर पुलिस तैनात है। शनिवार सुबह दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की जांच की जाएगी। हिसार से दिल्ली के बीच पड़ने वाले तीनों टोल प्लाजा पर पुलिस टीमें तैनात की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed