फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Janmashtami: Kanha's beautiful adornment left the devotees emotional

जन्माष्टमी : कान्हा के मनोहारी शृंगार ने भक्तों को किया भाव विभोर

Tue, 27 Aug 2024 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 27 Aug 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami: Kanha's beautiful adornment left the devotees emotional
शहर के सालासर धाम मंदिर में भजनों पर नृत्य करते बच्चे। संवादजन्माष्टमी पूर्व पर सालासर धाम मंदि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा/रानियां। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व जिले में पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिरों में राधा कृष्ण के दर्शन व पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कान्हा के मनोहारी शृंगार ने भक्तों को भाव विभोर कर दिया। घरों में भी भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव पर कार्यक्रम हुए। भगवान श्री कृष्ण के जयकारे, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल के उदघोष से घर व मंदिर गुंजायमान रहे।

जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया। सुरक्षा के लिए मंदिरों के बाहर पुलिस बल को तैनात रहा। शहर के सालासर धाम मंदिर, मुल्तानी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन श्री श्याम मंदिर, खाटू श्याम धाम मंदिर, दुर्गा मंदिर, प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर, श्री तारा बाबा कुटिया सहित मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन सुबह से ही शुरू हो गया। अभिभावक अपने बच्चों को राधा-कृष्ण बनाकर मंदिरों में पूजा करने पहुंचे। रात के समय मंदिरों में कृष्ण-बलराम, वासुदेव-देवकी, रामदरबार, राधा-कृष्ण, भगवान शंकर, माखन चोर, पूतना वध, नृसिंह अवतार, कृष्ण-सुदामा आदि की सजीव झांकियां सजाई गईं। मंदिरों में दिनभर भजन कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित हुए। मंदिरों में बाल गोपाल को पालने में बैठाया गया। देर रात तक मंदिरों में भारी भीड़ रही। रात 12 बजते ही मंदिरों में केक काटा गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed