फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Janakaraj's flight, increased prestige at the national level

Sirsa News: जनकराज की उड़ान, राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Janakaraj's flight, increased prestige at the national level
सिरसा।हैंडबॉल खिलाड़ी जनकराज भाटिया
सिरसा। ग्रामीण प्रतिभाएं यदि सही मार्गदर्शन और मेहनत के साथ आगे बढ़ें तो राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकती हैं। ऐसा ही उदाहरण हैं गांव खैरेकां के उभरते हैंडबाल खिलाड़ी जनकराज भाटिया, जो सीमित संसाधनों के बावजूद खेल के क्षेत्र में लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

जनकराज भाटिया ने हैंडबाल खेल की शुरुआत वर्ष 2018 में अपने गांव के ही खेल मैदान से की थी। स्कूल में पढ़ाई के दौरान जब वह अपने दोस्तों को खेलते हुए देखता था, तभी उसके मन में हैंडबाल खेलने की इच्छा जगी। गांव खैरेकां में रहते हुए उसने नियमित अभ्यास शुरू किया और जल्द ही अपनी प्रतिभा से कोचों का ध्यान आकर्षित किया। उसके खेल को निखारने में कोच संदीप भाटिया का विशेष योगदान रहा। उन्होंने उसे तकनीकी रूप से मजबूत बनाया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

-------------
स्टेट में जीता स्वर्ण पदक

जनकराज ने अंडर-14 नेशनल हैंडबाल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर जिले व गांव का नाम रोशन किया। इसके बाद उसने अंडर-19 स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत मेडल जीतकर उसने अपनी प्रतिभा को साबित किया। लगातार बेहतर प्रदर्शन के चलते वह हैंडबाल जगत में एक उभरते हुए खिलाड़ी के रूप में जाना जाने लगा है। वर्तमान में जनकराज जेसीडी से बीए स्पोर्ट्स की पढ़ाई कर रहा है और पढ़ाई के साथ-साथ खेल अभ्यास पर भी पूरा ध्यान दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

कोच बनकर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देना है सपना
जनकराज का सपना केवल एक सफल खिलाड़ी बनना ही नहीं, बल्कि भविष्य में कोच बनकर नए खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देना भी है। वह चाहता है कि गांव और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को सही मार्गदर्शन मिले, ताकि उनमें छिपी प्रतिभा सामने आ सके। जनकराज का कहना है कि गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है तो बस सही दिशा और प्रेरणा की।

--------------

पिता का रहा पूरा सहयोग
इस पूरे सफर में उसके पिता महावीर भाटिया ने हमेशा उसका साथ दिया। पिता ने हर कदम पर बेटे के सपनों को उड़ान देने का काम किया और कठिन परिस्थितियों में भी उसका हौसला बढ़ाया। जनकराज आज अपनी मेहनत, परिवार के सहयोग और कोच के मार्गदर्शन से खेल के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है और आने वाले समय में उससे और भी बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed