फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Jan Chetna Yatra: Villagers expressed anger by burning the effigy of the government

जन चेतना यात्रा : ग्रामीणों ने सरकार का पुतला फूंककर जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Jan Chetna Yatra: Villagers expressed anger by burning the effigy of the government
जन चेतना यात्रा में शामिल सदस्य पुतला जलाते। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। जन चेतना यात्रा में शामिल ग्रामीणों ने रविवार को शहीद भगत सिंह चौक पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का पुतला फूंककर रोष जताया। वहीं, इस यात्रा में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल हुए। चौटाला गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों तथा अन्य सुविधाओं के अभाव के चलते ग्रामीणों ने यह जन चेतना यात्रा चौटाला से ही शुरू की है, जो कि शनिवार को सिरसा में पहुंची।
विज्ञापन

चौटाला गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 11 एमबीबीएस के रिक्त पदों को भरने, प्रसूति रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ लगाने, लैब टेक्नीशियन रेडियोग्राफर लगाने, मोर्चरी एवं ऑपरेशन थिएटर को 23 वर्षों के बाद पुन: शुरू करने, नवजात शिशुओं के मौत प्रकरण की निष्पक्ष जांच सहित सभी अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग को लेकर पिछले 25 दिनों से ग्रामीण आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन

किसान नेता राकेश फगोड़िया व प्रेमसुख गोदारा ने बताया कि जन चेतना यात्रा में संघर्षरत किसान, मजदूर व नौजवान साथी गत दिवस देर रात्रि सिरसा पहुंचे। सिरसा में अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यालय में ग्रामीणों ने रात्रि विश्राम किया। रविवार को ग्रामीण मुख्य बाजार की सड़कों पर नारेबाजी करते हुए 11 बजे शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह चौक पर ग्रामीणों को शहर के आम आदमी पार्टी, सीआईटीयू सहित अनेक जन संगठनों एवं शहर के दुकानदार व्यापारी बंधुओं ने समर्थन दिया। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों का समर्थन करते हुए कहा कि आंदोलन के प्रमुख मुद्दे ही आम आदमी पार्टी का एजेंडा है। इसलिए वह चंडीगढ़ विधानसभा घेराव में भी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

इसके पश्चात जन चेतना में शामिल सदस्यों ने भगत सिंह चौक पर मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका। किसान नेता राकेश फगोड़िया ने कहा कि हम संघर्ष कर रहे हैं। इस संघर्ष में भारी-भरकम ठंड के कारण हमारी तबीयत भी खराब हो चुकी है। हालांकि सरकार आंदोलन को लेकर कहीं भी गंभीर नहीं है। यात्रा में पूनम गोदारा, अभिषेक गोदारा, कृष्ण कुमार शर्मा, ओमप्रकाश मेघवाल, मुकेश, हमजिंद्र सिद्धू, विजय ढूकड़ा, कृपा शंकर त्रिपाठी, वीरेंद्र सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed