फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   jain sadhwi mangal pravesh

Sirsa News: जैन साध्वी मंडल का भव्य मंगल प्रवेश

Sun, 19 Jul 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 19 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
jain sadhwi mangal pravesh
रानियां: चातुर्मास हेतु पदविहार  हुए साध्वियां व अन्य। संस्था।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। कस्बे में रविवार को रानियां में जैन साध्वी मंडल का चातुर्मास के लिए भव्य मंगल प्रवेश हुआ। श्रद्धालुओं ने उनका उत्साह से स्वागत किया। पंजाब श्रमणी गौरव ममता महाराज की शिष्या संयम निधि वृष्टि महाराज, प्रवचन सूर्या विजेता महाराज और जप साधिका दीपिका महाराज सहित ठाणा-3 श्री एसएस जैन सभा पहुंचे।
नरेश जैन ने बताया कि साध्वी मंडल दो दिन से अनिल जैन के निवास पर विराजमान था। रविवार सुबह 7:30 बजे वहां से पदविहार शुरू हुआ। यह नगर के प्रमुख बाजारों से होते हुए करीब 8:15 बजे श्री एसएस जैन सभा पहुंचा।
विज्ञापन

नरेश जैन ने बताया कि रास्ते में श्रद्धालुओं ने मंगल वंदना और पुष्प वर्षा कर साध्वी मंडल का स्वागत किया। महिलाओं और बालिकाओं ने कलश धारण कर स्वागत गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के समापन पर साध्वी मंडल ने श्रद्धालुओं को मंगल आशीर्वचन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मसभा को संबोधित करते हुए महासाध्वी संयम निधि वृष्टि महाराज ने कहा कि चातुर्मास आत्मशुद्धि, तप और आध्यात्मिक साधना का श्रेष्ठ समय है। उन्होंने भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed