{"_id":"26a056f56cea01b14d22eab5667e98e6","slug":"jagdish-jhinda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी और नवाज शरीफ नहीं चाहते मसले को हल करना : झींडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी और नवाज शरीफ नहीं चाहते मसले को हल करना : झींडा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Wed, 03 Feb 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ की मंशा पठानकोट आतंकी हमले के मसले को हल करने की नहीं है, ये दोनों मात्र भाषणों में अपना-अपना राग अलापते हैं।
विज्ञापन
यह बात हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश झींडा ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। झींडा शहर की भगत सिंह कॉलोनी स्थित गुुरुद्वारे में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिख समाज की घोर विरोधी है, जो नहीं चाहती कि सिखों का कोई वजूद हो। 85 प्रतिशत सिखों ने देश की आजादी के लिए अपनी अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
हर वर्ष गणतंत्र दिवस की परेड में सिख और जाट रेजीमेंट को शामिल किया जाता है, लेकिन इस बार सिख और जाट रेजीमेंट की टुकड़ियों को शामिल न कर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई गई है।
विज्ञापन
झींडा ने कहा कि 2015 तक गणतंत्र दिवस पर परेड में सिख और जाट रेजीमेंट की टुकड़ियां सबसे आगे होती थीं, लेकिन इस बार इन दोनों ही रेजीमेंट की टुकड़ियों को आमंत्रित नहीं किया गया और फ्रांस की टुकड़ियों को ज्यादा तवज्जो दी गई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जानती है कि वन रैंक वन पेंशन में सबसे ज्यादा संख्या सिखों की है, जो कि भाजपा को हजम नहीं हो रही।
उन्होंने ने कहा कि पीएम मोदी नहीं चाहते कि कोई पगड़ीधारी परेड को सलामी दें। 15 फरवरी तक अगर पीएम मोदी ने इस मामले में माफी नहीं मांगी तो 16 फरवरी को चंडीगढ़ में इसी मुद्दे को लेकर एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ा फैसला लिया जाएगा।
कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश हुए जत्थेदार दादूवाल
पंजाब जेल में बंद दमदमा साहिब के नवनियुक्त जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल की मंगलवार सुबह स्थानीय अदालत में पेशी थी। कड़ी सुरक्षा के बीच पंजाब पुलिस दादूवाल को लेकर अदालत परिसर पहुंची। यहां पर सिरसा पुलिस ने बलजीत सिंह दादूवाल की सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए।
उन्हें कड़ी सुरक्षा में अदालत में ले जाया गया। इस दौरान किसी को भी उनके पास फटकने नहीं दिया गया। दादूवाल पर वर्ष 2008 में गांव घुकांवाली में डेरा प्रेमियों व सिखों के बीच हुए संघर्ष मामले में ओढां थाने में केस दर्ज हुआ था। अब इस मामले में दस फरवरी को सुनवाई होगी।
अदालत परिसर में सौंपा झींडा ने ज्ञापन
पेशी पर आए जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल को भी हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश झींडा के नेतृत्व में सिख और जाट रेजीमेंट के लोगों ने इसी मुद्दे को लेकर एक पत्र सौंपा।
इसके साथ सचिव अकाल तख्त श्री अमृृतसर साहिब, सचिव तख्त साहिब श्री केसगढ़ साहिब, सचिव तख्त साहिब श्री पटना साहिब, सचिव तख्त साहिब श्री हजूर साहिब, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, नई दिल्ली व समूह राजनीतिक व धार्मिक संस्थाओं को भी पत्र भेजा गया है।
दादूवाल की पेशी के दौरान उनके समर्थकों ने फूल बरसाकर और सिरोपा भेंट करके उनका स्वागत किया। समर्थकों ने इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके अपने गुस्से का इजहार किया।