{"_id":"5888ef0e4f1c1bbd7ecf622c","slug":"jaat-reservation-mock-drill-police-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण आंदोलन : किसी भी स्थिति से निपटने को पुलिस चौकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण आंदोलन : किसी भी स्थिति से निपटने को पुलिस चौकस
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Thu, 26 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि अपने भाईचारे के लिए मशहूर सिरसा जिले में भी शरारती तत्व किसी प्रकार का कोई उपद्रव, हिंसा न भड़का दे, इसके लिए जिला पुलिस ने सुरक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस लाइन में रेपिड एक्शन फोर्स मॉक ड्रिल के जरिए अभ्यास कर रही है। इसके अलावा रिजर्व पुलिस की टुकड़ियां भी तैयारी कर रही हैं। गुप्तचर विभाग के जवान भी जिले में होने वाली प्रत्येक गतिविधियों पर नजर जमाए हुए हैं।
उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को विशेष चौकसी बरतने, अलर्ट रहने के आदेश जारी किए गए हैं और गैर कानूनी कार्य करने वालों से सख्ती से निपटने को कहा गया है। वहीं सोशल मीडिया के जरिए अफवाहें फैलाकर हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभी से तैयारी कर ली है। कोई भी व्यक्ति समाज में जातीय हिंसा भड़काने के मैसेज वायरल करता है, तो उसके खिलाफ तुरंत एक्शन लेकर केस दर्ज किया जाए। इसके लिए स्पेशल टीमें भी गठित की गई हैं।
पिछली बार जाट आरक्षण के नाम पर आंदोलन हो रहा था, तो सिरसा के लोगों ने आपसी भाईचारे को कायम रखकर प्रदेश में अपनी मिसाल कायम की थी। हालांकि सिरसा में भी कुछ शरारती तत्वों ने जातीय हिंसा भड़काने का प्रयास किया था, लेकिन यहां के लोग उनकी बातों में न आकर एकता का परिचय दिया था।
विज्ञापन
वहीं यह भी दिखाया कि वे किसी के कहने पर जिले में अशांति नहीं फैलाएंगे। इसके अलावा पुलिस प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए ऐसी सकारात्मक भूमिका निभाई, जिस कारण जिले में कोई हिंसात्मक घटना घटित नहीं हुई।
भाईचारे तोड़ने का प्रयास करने वालों को नहीं बख्शेंगे : एसपी
एसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले के लोगों में जो आपसी भाईचारा है, वो मिसाल है। पिछली बार भी सिरसा के लोगों ने दिखाया कि वे किसी की बातों में आने वाले नहीं हैं। यहां के लोग शांति चाहते हैं। फिर भी कोई उपद्रवी अगर जिले के भाईचारे को तोड़ने का प्रयास कर हिंसा फैलाने का प्रयास करता है, उसको पुलिस किसी सूरत में नहीं बख्शेगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया है कि गैर कानूनी कार्यों से दूर रहकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन समाज हित में करें। अपनी प्रतिभा को शिक्षा, खेलकूद, अन्य गतिविधियों के जरिए प्रदर्शित कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करें।