फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Jaat reservation, fifth day, protest, Sirsa

पांचवें दिन भी धरने पर डटे रहे जाट

Thu, 02 Feb 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Thu, 02 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Jaat reservation, fifth day, protest, Sirsa
जाट आरक्षण - फोटो : bureau

गत वर्ष जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान निर्दोष लोगों पर बनाए गए झूठे मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर वीरवार को पांचवें दिन जाट हुडा सेक्टर-19 के मैदान में धरने पर डटे रहे। वीरवार 73 वर्षीय शीशपाल जोधकां और 28 वर्षीय मांगे राम जोधकां ने क्रमिक भूख हड़ताल रखी।

विज्ञापन


सर्व जाट संघ के प्रधान विकल पचार ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक धरना जारी रहेगा। भले ही धरना चार साल तक चलाना पड़े। रविवार को वरिष्ठ अधिवक्ता और इनेलो जिला अध्यक्ष धरनास्थल पर पहुंचे और शांति बनाए रखने की अपील की। उधर, एसडीएम धरनास्थल पर डेरा डालकर दिनभर समझाते रहे।
विज्ञापन


धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि जाट आंदोलन के दौरान जिन लोगों पर झूठे मुकदमे बनाए गए थे, उनको जब तक खारिज नहीं किया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा। हर रोज की भांति पुलिस बल की तैनाती रही। धरने पर बैठे लोगों ने गत वर्ष जाट आंदोलन के दौरान बनाए गए झूठे मुकदमे खारिज करने की मांग को लेकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने की अध्यक्षता कर रहे विकल पचार ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा। धरना सुबह 10 से शाम चार बजे तक जारी रहा। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने समय-समय पर जाकर स्थिति की जायजा लिया। इस अवसर पर सर्व जाट संघ के प्रधान विकल पचार, रणधीर जोधकां, कृष्ण ढाका, कृष्ण झोरड़, प्रदीप सिंवर, विनोद ढाका, चिरंजी, ख्याली राम हंजीरा, धर्मवीर गोदारा, रविल सिंवर, विरेंद्र न्योल, प्रवेश सिंवर सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

जाट समुदाय के धरने से पूर्व ही धरनास्थल पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। धरना समाप्त होने के बाद पुलिस के जवान वहां से रवाना हुए। धरने के दौरान एसडीएम पमजीत सिंह चहल, डीडीपीओ प्रीतपाल सिंह सहित अनेक अधिकारी दिन भर धरनास्थल पर स्थिति का जायजा लेते रहे। धरने को लेकर जिलाधीश शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि धारा 144 उल्लंघनकर्ता दंड के पात्र होंगे। इसके अलावा धरने की शर्तों को हर हाल में निभाना होगा।

शांति बनाए रखने की अपील
जाटों के धरने पर आज वरिष्ठ अधिवक्ता चंदन सिंह नुईयां और जगबीर पंघाल पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे लोगों से शांतिपूर्वक तरीके से मांग उठाने का आह्वान किया। इसके बाद इनेलो के जिलाध्यक्ष पदम जैन, प्रदीप मेहता, मनोहर मेहता और महावीर शर्मा धरनास्थल पर पहुंचे।


उन्होंने कहा कि गत वर्ष जाट आंदोलन के दौरान सिरसा के लोगों ने शांतिप्रिय ढंग से अपनी मांग उठाकर सामाजिक सौहार्द बनाए रखा। इसके लिए सिरसा के लोग बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद सरकार ने यहां के लोगों पर मुकदमे बनाएं हैं तो गलत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सही मांग पर हम आपके साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed