फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   It was cloudy throughout the day, there was intermittent drizzle in the city

Sirsa News: दिनभर छाए रहे बादल, शहर में रुक-रुक कर होती रही बूंदाबांदी

Mon, 18 Sep 2023 08:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 18 Sep 2023 08:48 PM IST
विज्ञापन
It was cloudy throughout the day, there was intermittent drizzle in the city
सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। क्षेत्र में पिछले दो दिनों से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। रानियां और ओटू एरिया में बारिश होने के कारण किसानों ने राहत की सांस ली है। वहीं सोमवार को दिनभर जिले में बादलवाई देखने को मिली। शहर में रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। इससे मौसम में नमी और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
बारिश के चलते उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम सुहावना होने से पार्काें में काफी भीड़ रही। बच्चों ने झूलों पर झूलकर अपना मनोरंजन किया। वहीं बड़े व बुजुर्ग घास पर टहलते रहे। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आने वाले दो दिनों तक इसी तरह से मौसम में बदलाव होता रहेगा। इसके अलावा कई क्षेत्रों में तेज बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन




धान को पत्ता लपेट रोग से मुक्ति मिलने की संभावना

रानियां। बारिश धान की खेती के लिए वरदान है। पत्ता लपेट रोग की चपेट में आई धान की फसल में बीमारी पर रोकथाम हो सकेगी। किसान गुलजार सिंह, बलविंद्र सिंह, साधु सिंह, नछतर सिंह सहित अन्य ने बताया कि पत्ता लपेट रोग तकरीबन क्षेत्र में धान की सारी फसल को प्रभावित कर रहा है। कीटनाशक के बावजूद यह रोग खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। अब बारिश हो गई है, ऐसे में यह रोग अपने आप ही खत्म हो जाएगा। किसानों ने बताया कि गर्मी अधिक रहने के कारण फसल का दाना वैसा नहीं बन पाया है। इस बार सितंबर महीना आधा बीत चुका है लेकिन गर्मी कम नहीं हुई है। नरमा-कपास की खेती करने वाले किसानों का कहना है कि उनके लिए इस बारिश का कोई फायदा नहीं है। बारिश से नरमा-कपास को नुकसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed