फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   It rained in the morning, it remained cloudy throughout the day, farmers were afraid of hailstorm.

Sirsa News: सुबह हुई बारिश, दिन भर छाए रहे बादल, किसानों को सता रहा ओलावृष्टि का डर

Thu, 27 Feb 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 27 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
It rained in the morning, it remained cloudy throughout the day, farmers were afraid of hailstorm.
सिरसा में आसमान में छाए बादल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। मौसम में एक फिर से बदलाव आया है। वीरवार सुबह करीब छह बजे हल्की बारिश हुई। दिनभर बादल छाए रहे। इसके चलते तापमान में गिरावट आई है। मौसम में आए बदलाव के कारण किसानों को ओलावृष्टि का डर सता रहा है। यदि बारिश के साथ कहीं ओलावृष्टि होती है तो सरसों और गेहूं की फसल को भारी नुकसान होगा।

आईएमडी के अनुसार आधा एमएम बारिश हुई है। इसके चलते अधिकतम तापमान में 5.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बुधवार को को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव और हवा चलने से किसान भी डरे हुए हैं। तेज बारिश से गेहूं व सरसों की फसल बिछ सकती है। इससे दाना खराब हो जाएगा। किसान उम्मीद कर रहे हैं कि हल्की बारिश हो, ताकि फसलों को फायदा हो। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है। सर्द हवाओं और बदलवाई के कारण बाजारों की रौनक गायब रही। वहीं, लोग भी सुबह व शाम के समय घरों से बाहर कम निकले। खासतौर पर बच्चे व बुजुर्गों पार्कों में नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन








खान-पान का रखें ध्यान



मौसम में बदलाव आ रहा है और तापमान कम-ज्यादा हो रहा है। इस मौसम में लोग गर्म कपड़े पहनने छोड़ रहे हैं और पंखे भी चलाने लगे हैं। ये सेहत के लिए ठीक नहीं है। मसालेदार और ठंडे पेय पदार्थों से परहेज रखें। जुकाम-खांसी होने पर चिकित्सक की सलाह से ही दवा लें। बच्चों को ऐसे मौसम में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। -डॉ. भारत भूषण, बाल रोग विशेषज्ञ नागरिक अस्पताल।




-

कोट्स

बारिश का मौसम बना हुआ है। ऐसे में किसान गेहूं की फसलों को पानी न लगाए। तेज हवा के कारण गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। दो दिन मौसम खुलने का इंतजार करें। -डॉ. सुखदेव कंबोज, उप निदेशक, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed