फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   It is necessary to propagate Ramayana for the establishment of an ideal society: Mahant Bhola Das

आदर्श समाज की स्थापना के लिए रामायण का प्रचार करना जरूरी : महंत भोला दास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to propagate Ramayana for the establishment of an ideal society: Mahant Bhola Das
सिरसा। पत्रकारवार्ता करते महंत भोला दास। संवाद  - फोटो : संवाद
सिरसा। रामायण ने मानव जाति को सत्य, प्रेम और मर्यादा का पाठ पढ़ाया है। महर्षि वाल्मीकि की रामायण का प्रचार करना हर सनातनी का फर्ज बनता है। यह बात बुधवार को महंत भोला दास महाराज ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने रामायण के प्रचार का आह्वान किया, ताकि लोग भगवान राम के आदर्शों और जीवन मूल्यों को समझ सकें।
विज्ञापन

महंत भोला दास ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना करके मानव जीवन के लिए आदर्श स्थापित किया। रामायण हमें सिखाती है कि कैसे भगवान राम ने अपने जीवन में मर्यादा, सत्य, और प्रेम का पालन किया। रामायण ने हमें यह भी बताता है कि कैसे हमें अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए और दूसरों के प्रति सहानुभूति रखनी चाहिए।
विज्ञापन

महंत ने कहा कि रामायण का प्रचार करना वास्तव में मानव मूल्यों का प्रचार करना है। यह हमें सिखाता है कि कैसे हम एक बेहतर इंसान बन सकते हैं और एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर अखिल भारतीय श्री धर्म रक्षा की हरियाणा प्रमुख साध्वी संजू नाथ ने कहा कि रामायण एक ग्रंथ नहीं है,यह एक आदर्श है। जो भाई को भाई के साथ रहना सीखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी के पति के साथ कैसे संबंध होने चाहिए यह सीखता है व बाप का बेटों के प्रति कैसा संबंध हो यह सीखता है। बहन के लिए क्या कुर्बानी दी जा सकती है, यह हमें रामायण सिखाती है। हम सभी को मिलकर रामायण का प्रचार करना चाहिए। आज भाई-भाई का दुश्मन बना हुआ है,बेटा-बाप का दुश्मन बना हुआ है। इसका कारण यही है कि हम रामायण को छोड़ते जा रहे हैं। इसलिए हमें रामायण का अधिक से अधिक प्रचार करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed