फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Istgasa in the court to open the closed road for 10 months due to the farmers' agitation, the petition was accepted

किसान आंदोलन के कारण 10 महीने से बंद रास्ता खुलवाने के लिए न्यायालय में इस्तगासा, याचिका स्वीकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Istgasa in the court to open the closed road for 10 months due to the farmers' agitation, the petition was accepted
बरनाला रोड स्थित बाबा भूमण शाह चौक से मंत्रियों के आवास की तरफ जाने वाले रास्ते पर लगे बैरिकेड - फोटो : Sirsa
सिरसा। कृषि कानूनों के खिलाफ शुरू हुए किसान आंदोलन के कारण करीब 10 माह से डिप्टी सीएम हाउस को जाने वाले रास्ते को अवरोधक लगाकर बंद किया हुआ है। ऐसे में प्रतिदिन यहां से गुजरने वाले 5 हजार से ज्यादा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निजी स्कूल और सरकारी कार्यालय होने के कारण लोगों को करीब 5 किलोमीटर घूमकर अपनी मंजिल तक जाना पड़ता है। इस स्थिति को देखते हुए दो अधिवक्ताओं ने न्यायालय में याचिका दायर कर रास्ता खुलवाने की मांग की है। न्यायालय ने याचिका स्वीकार कर ली। अब अगली सुनवाई 28 सितंबर को होगी।
विज्ञापन

अधिवक्ता महेश पारीक और सुनील वर्मा ने सिवलि जज के न्यायालय में याचिका दायर करने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि बरनाला रोड और साथ गलती दो गलियों में अवरोध लगाकर रास्ता बंद किया गया है। इस कारण यहां रहने वाले लोगों और दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी धरना-प्रदर्शन के कारण सड़क को बंद नहीं किया जा सकता। शाहीन बाग प्रदर्शन मामले में भी सर्वोच्च न्यायालय ने कहा था कि प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन करने का अधिकार है लेकिन वे सड़क को ब्लॉक नहीं कर सकते। इसके बावजूद यहां डीसी और एसपी ने रास्तों को बंद करवा रखा है। याचिकाकर्ता दोनों अधिवक्ताओं ने कहा कि ये लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन है, इसलिए रास्ता खुलवाया जाए।
विज्ञापन

ये है मामला
किसानों ने करीब 10 महीने पहले कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करने की योजना बनाई और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के आवास का घेराव करने की चेतावनी दी। इस पर जिला प्रशासन ने शहर के बरनाला रोड स्थित बाबा भूमण शाह चौक पर डिप्टी सीएम आवास की ओर जाने वाले रास्ते पर अवरोधक लगाकर रास्ता जाम कर दिया। इतना ही नहीं दूसरी ओर से भी रास्ता बंद किया गया। ताकि इस रोड पर कोई ना आ सके। इस दौरान किसानों ने अवरोध हटाने के प्रयास किए लेकिन उन पर वाटर केनन से पानी की बौछारें की गई और आंसू गैस के गोले दागे गए। तब से अब तक जिला प्रशासन ने मिनी बाईपास के अलावा साथ लगती दो गलियों को भी अवरोधक लगाकर स्थायी रूप से बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को ये आ रही परेशानी
- चौटाला हाउस रोड पर निजी स्कूल है और सरकारी कार्यालय भी है। यहां आने वालों को परेशानी होती है।
- पार्क में आने वालों को भी घूमकर आना पड़ता है।
- स्थानीय निवासियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
- हिसार से आकर डबवाली की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए भी रूट डायवर्ट किया गया है जिस कारण उन्हें 5 किलोमीटर अतिरिक्त घूमकर जाना पड़ता है।
अगली सुनवाई 28 को
अधिवक्ता महेश पारीक और सुनील वर्मा ने बताया कि उन्होंने रास्ता खुलवाने के लिए जिला प्रशासन से मांग की थी। लेकिन रास्ता नहीं खोला गया। अब उन्होंने जिला न्यायालय में दावा किया है। उनकी याचिका स्वीकार हो गई है और अगली सुनवाई के लिए 28 सितंबर की तारीख निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed