{"_id":"66fafafe74ba4a93490314a4","slug":"issues-of-employees-laborers-and-farmers-raised-in-public-meeting-sirsa-news-c-128-1-svns1027-126520-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जनसम्मेलन में उठाए कर्मचारी, मजदूर, किसानों के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जनसम्मेलन में उठाए कर्मचारी, मजदूर, किसानों के मुद्दे
Tue, 01 Oct 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 01 Oct 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
सम्मेलन करते हुए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर सोमवार को नागरिक जन सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें सीटू से जुड़े संगठनों और किसान सभा के सदस्यों ने कर्मचारी, मजदूर वर्ग और किसानों से जुड़े मुद्दों पर विचार किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि मेहनतकश वर्ग से जुड़े मुद्दों को पूरा कराने के लिए सभी दलों के प्रत्याशियों को मांगपत्र सौंपे जा रहे हैं। इनमें कर्मचारी, मजदूर, किसान, मेहनतकश वर्ग के मुद्दों पर अपना रुख बताने के लिए उनका स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। सर्व कर्मचारी संघ के ब्लाॅक प्रधान गुरमेल सिंह, सीटू नेत्री प्रेमलता और किसान नेता राजेंद्र बालासर ने जनसम्मेलन की अध्यक्षता की। सर्व कर्मचारी संघ के नेता राजेश भाकर ने संचालन किया।
यह है मुख्य मांगें :
प्रदेश में सभी प्रकार के कच्चे कर्मियों सहित परियोजनाओं में कार्यरत आशा वर्कर, मध्याह्न भोजन योजना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित किया जाए। पुरानी पेंशन बहाल की जाए। सभी विभागों में खाली पदों को जल्द भरा जाए। कौशल रोजगार निगम को भंग किया जाए। बेरोजगार युवाओं को स्थायी रोजगार दिया जाए। निजीकरण की नीति पर रोक, न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये, किसानों से एमएसपी पर फसलों की खरीद की जाए।