फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Irrigation water was cut by discriminating against farmers of Sirsa: Baba Gurdeep Singh

सिरसा के किसानों के साथ भेदभाव कर सिंचाई पानी में की गई कटौती : बाबा गुरदीप सिंह

Mon, 10 Feb 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 10 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Irrigation water was cut by discriminating against farmers of Sirsa: Baba Gurdeep Singh
हरियाणा किसान मंच के किसान नेता बैठक करते हुए। मंचहरियाणा किसान मंच के किसान नेता बैठक करते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। किसानों की प्रमुख समस्याओं को लेकर हरियाणा किसान मंच की बैठक गांव झिड़ी स्थित गुरुद्वारे में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के प्रवक्ता जसवीर सिंह साहू ने की। मंच के प्रदेशाध्यक्ष बाबा गुरदीप सिंह झिड़ी ने बताया कि सरकार की ओर से एक बार फिर सिरसा जिले के किसानों के साथ भेदभाव कर सिंचाई पानी में कटौती की गई है, जिसका नुकसान किसानों को कम उत्पादन के रूप में भुगतना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किसानों को केसीसी पर किसानों को सब्सिडी मिलती है, जोकि पिछले साल मार्च में मिलनी थी, लेकिन अभी तक किसानों को नहीं मिली है, जिसको लेकर जिला उपायुक्त से मिलकर बातचीत की जाएगी। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगामी संघर्ष की रूपरेखा बनाई जाएगी।
विज्ञापन


बाबा गुरदीप सिंह ने बताया कि इसके अलावा कालांवाली तहसील के 66 गांवों जिनका नुकसान 34 से 51 प्रतिशत था, को 2020 की मुआवजा लिस्ट से ही बाहर कर दिया। सिर्फ और सिर्फ 51 से 75 प्रतिशत वालों को कुछ ही राशि दी गई, जोकि किसानों के साथ सरासर अन्याय है। इस मामले को लेकर एसडीएम कालांवाली से मुलाकात की जाएगी। इस मौके पर नैब सिंह नंबरदार मलड़ी, सिकंदर सिंह भीवां, गुरजंट सिंह भीवां, मंदर भीवां, मग्गर सिंह कुरंगावाली, बलविंद्र सिंह कुरंगावाली, जसवीर साहू भंगू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed