फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Irregularity in eating habits and working hard on an empty stomach are also causes of TB disease.

Sirsa News: खानपान में अनियमितता व भूखे पेट परिश्रम करना भी टीबी रोग का कारण

Fri, 24 Jan 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 24 Jan 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Irregularity in eating habits and working hard on an empty stomach are also causes of TB disease.
राजकीय नेशनल महाविद्यालय में आयोजित टीबी पर विस्तार व्याख्यान में मौजूद ​विद्या​र्थी व अन्य। 
सिरसा। राजकीय नेशनल महाविद्यालय में प्राणीशास्त्र विषय परिषद की ओर से टीबी रोग से संबंधित विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान नागरिक अस्पताल के डाॅ. रजत, डाॅ. राकेश एवं डाॅ. संजय ने टीबी रोग से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


उन्होंने टीबी रोग के लक्षणों व इसके प्रसार के कारणों से विस्तारपूर्वक अवगत करवाते हुए कहा कि खानपान में अनियमितताओं, ज्यादा देर खाली पेट रहने व सख्त परिश्रम करना भी टीबी रोग से ग्रस्त होने की वजह हो सकते हैं।
विज्ञापन


भूख न लगना, तेज बुखार आना व रात को बहुत ज्यादा पसीना इत्यादि इसके प्रमुख लक्षण हैं। इसकी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने इससे बचाव के उपायों, सावधानियों व इसके निवारण के बारे में भी विस्तृत जानकारियां प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक अस्पतालों में टीबी रोग का मुफ्त इलाज किए जाने के साथ उचित पोषाहार हेतु रोगी के खाते में एक हजार रुपये प्रति माह जमा करवाए जाते हैं। कार्यक्रम के समापन पर प्राणी शास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ. विवेक गोयल ने विस्तार व्याख्याताओं, विद्यार्थियों व अन्य उपस्थितजन के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed