फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Internal rift in Congress seen in Sirsa, heated argument between leaders of Hooda and Selja factions

Haryana Politics: सिरसा में दिखी कांग्रेस की आपसी फूट, हुड्डा और सैलजा गुट के नेताओं में हुई तू-तू मैं-मैं

Tue, 24 Sep 2024 01:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 24 Sep 2024 01:24 PM IST
सार

सांसद कुमारी सैलजा के जन्मदिन का केक काटने के दौरान कार्यकर्ताओं में तू तू मैं मैं हो गई। कुछ मिनट बहस होने पर कांग्रेसी नेता राजेश चांडीवाल ने हाथ जोड़कर दोनों गुटों के लोगों को शांत करवाया।

विज्ञापन

विस्तार

सिरसा के कांग्रेस भवन में सांसद कुमारी सैलजा के जन्मदिन पर हवन यज्ञ व केक काटने के दौरान आपसी फूट साफ नजर आई। सांसद कुमारी सैलजा के जन्मदिन पर कांग्रेसी नेताओं ने हवन यज्ञ का आयोजन किया। हुड्डा गुट के एक या दो नेताओं को छोड़कर अधिकतर नेताओं ने हवन यज्ञ कार्यक्रम से दूरी बनाए हुए रखी। वहीं, सैलजा गुट के कार्यकर्ता प्रत्याशी की प्रेसवार्ता आदि कार्यक्रम से दूरी बनाए हुए रहे। कांग्रेस भवन में प्रत्याशी की घोषणा के बाद पहली बार रौनक नजर आई। आपसी फूट के आगे यह रौनक फीकी पड़ गई।

विज्ञापन


सांसद कुमारी सैलजा के जन्मदिन का केक काटने के दौरान कार्यकर्ताओं में तू तू मैं मैं हो गई। कुछ मिनट बहस होने पर कांग्रेसी नेता राजेश चांडीवाल ने हाथ जोड़कर दोनों गुटों के लोगों को शांत करवाया। ताकि विवाद आगे न बढ़े। केक काटने का कार्यक्रम होने के बाद सैलजा गुट के बड़े नेता कांग्रेस कार्यालय से बिना प्रत्याशी से मिले ही चले गए है। इतना ही नहीं, जब प्रत्याशी से सैलजा गुट के नेताओं के साथ नहीं आने की बात कहीं तो उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए सभी एक है। वक्त के साथ सभी आ जाएंगे। लेकिन प्रेसवार्ता में सैलजा गुट के नेता प्रत्याशी के साथ नजर नहीं आए।
विज्ञापन




टिकट वितरण से शुरू हो चुकी है आपसी गुटबाजी
लोकसभा चुनावों में सैलजा और हुड्डा गुट के नेताओं ने कांग्रेस के प्रत्याशी को जिताने के लिए एकजुटता दिखाई थी। कई बड़े नेता एक मंच पर नजर आए थें। जैसे जैसे विधानसभा चुनावों का समय आया और टिकट की घोषणा हुई। दोनों गुटों की दूरी बढ़ गई। खासतौर पर 10 दिन पहले कांग्रेस में शामिल हुए गोकुल सेतिया को सिरसा से टिकट देने पर सैलजा गुट के बड़े नेता नाराज हो गए। वह कई मंचों पर कांग्रेस के लिए की गई मेहनत व संघर्ष के बारे में बताते नजर आए। सिरसा ही नहीं, रानियां सीट पर हुड्डा गुट के प्रत्याशी को टिकट देने पर बड़े नेताओं में नाराजगी बनी हुई है। अभी तक किसी ने रानियां में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार प्रसार नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed