फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Inter university wrestling championship : Saajan won the trophy

एमडीयू के साजन ने जीती ग्रीको रोमन कुश्ती

Sun, 26 Feb 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sun, 26 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Inter university wrestling championship : Saajan won the trophy
कुश्ती प्रतियोगिता - फोटो : bureau

चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के बहुउद्देश्यीय हॉल में शनिवार से अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय पुरूष कुश्ती प्रतियोगिता के मुकाबले शुरू हुए। प्रतियोगिता में देशभर के 133 विश्व विद्यालयों के 1350 पहलवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन ग्रीको रोमन और फ्री स्टाइल कुश्ती में 173 पहलवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने ध्वज फहराकर किया। उद्घाटन समारोह में विवि के छात्रों ने भंगड़ा, हरियाणवी नृत्य और गिद्दा की प्रस्तुति दे दर्शकों की वाहवाही लूटी।

विज्ञापन


सहकारिता राज्य मंत्री ने कहा कि युवा शक्ति को सही दिशा और दशा देने में खेल महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। खेलों से व्यक्ति के संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पहलवानों का डंका बॉलीवुड में भी बजता है और हरियाणवी विषय वस्तु एवं परिदृश्य पर आधारित हरियाणा की पहलवान गीता और बबीता फौगाट पर बनी फिल्म दंगल इस बात का अच्छा खासा उदाहरण है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 23 मार्च को शहीदी दिवस के अवसर पर अंबाला में भी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए इनाम राशि एक करोड़ रुपये रखी गई है। ग्रोवर ने विश्वविद्यालय की खेल परिषद के प्रबंधन से खुश होकर दो लाख 51 हजार की राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि कुलपति प्रो. विजय कायत ने कहा कि प्रतियोगिताओं के दौरान पूर्णतया पारदर्शिता बरती जाएगी और सभी प्रतियोगिताओं की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के अंदर दूध दही का खाना होता है और यहां की मुर्राह नस्ल की भैंसें विश्व प्रसिद्ध हैं।

इन्हीं भैंसों का दूध पीकर यहां के चंदगीराम, सुशील कुमार, संग्राम सिंह जैसे पुरुष पहलवानों ने राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाकर प्रदेश का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए रियो ओलंपिक में साक्षी मलिक ने भारत का नाम विश्व में रोशन किया है। इस दौरान कुलसचिव प्रो. असीम मिगलानी ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत की।
समारोह में खेल परिषद की अध्यक्षा प्रो. मोनिका वर्मा, डा. ईश्वर मलिक, भाजपा के जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष गुरदेव सिंह राही, सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरा, मनीष सिंगला, अमीर चंद मेहता, प्रो. सुरेश गहलावत, प्रो. रवींद्र पाल, प्रो. दिलबाग सिंह आदि उपस्थित थे।

ये रहे परिणाम
सीडीएलयू में शनिवार को पुरुष वर्ग की ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन हुए मुकाबलों के बाद दो भार वर्ग के फाइनल मुकाबले हुए। फ्री स्टाइल कुश्ती के 65 किलोग्राम भार वर्ग में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जसबीर ने पहला स्थान प्राप्त किया, कर्नाटक यूनिवर्सिटी धारवाड़ के पलकस गौड़ा ने दूसरा तथा दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुलदीप और एमडीयू रोहतक के विशाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार ग्रीको रोमन कुश्ती के 75 किलोग्राम भार वर्ग में एमडीयू रोहतक के साजन ने पहला, चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ के कुमार सहरावत ने दूसरा और डीडीयू गोरखपुर (यूपी) के अनिल यादव और जीएनडीयू अमृतसर के संदीप सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शेष मुकाबले रविवार और सोमवार को होंगे। सोमवार को समापन अवसर पर आयोजित समारोह में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

66 किलोग्राम भार वर्ग में सीडीएलयू का संदीप द्वितीय
फ्री स्टाइल 57 किलोग्राम भरा वर्ग में सीसीएसयू मेरठ के पंकज कुमार ने पहला, एमडीयू रोहतक के जगदीश ने दूसरा, केयूके के प्रवीण कुमार, एमजीकेवी वाराणसी के शशिकांत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रीको रोमन स्टाइल 130 किलोग्राम भार वर्ग में एमडीयू रोहतक के प्रेम ने पहला, पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला के प्रमोद कुमार ने दूसरा, गोडवाना यूनिवर्सिटी गढ़चिरोली के संजीव कुमार और जीएनडीयू अमृतसर के कंवलजीत ने तीसरा स्थान हासिल किया।


इसी प्रकार ग्रीको रोमन 66 किलोग्राम भार वर्ग में एमडीयू रोहतक के दिनेश ने पहला, सीडीएलयू सिरसा के संदीप कुमार ने दूसरा और बीयू भोपाल के सोनू, वीबीएसपी जौनपुर के रामजन्म यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। 86 किलोग्राम भार वर्ग में सीसीएसयू मेरठ के दीपक ने पहला, एमडीयू रोहतक के मोहित ने दूसरा और केयूके के प्रवीण कुमार, एसवी सोलापुर के अनिल जाधव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed