{"_id":"6994ab26db5c9e9f9b0ecc4f","slug":"inter-state-3-bike-thieves-arrested-sirsa-news-c-128-1-sir1004-153255-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अंतराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गुर्गे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अंतराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गुर्गे गिरफ्तार
Tue, 17 Feb 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में तीनों आरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी हुईं 6 बाइकें बरामद, 4 सिरसा व 2 हनुमानगढ़ से चुराए
फोटो :26
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल पुलिस ने अंतराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर मंगलवार को तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रिछपाल, सुखदेव सिंह व बब्बू गांव साबूआना जिला हनुमानगढ़, राजस्थान का रहने वाला है। आरोपियों के पास से चोरी की छह बाइकें बरामद हुए हैं।
डीएसपी आदर्श दीप सिंह ने बताया कि बलबीर सिंह निवासी गांव मनाना जिला नागौर राजस्थान ने शहर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 12 फरवरी को वायु सेना केंद्र सिरसा के सामने से उसकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सोमवार को एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रानियां रोड पर छापेमारी कर तीन युवकों को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने सिरसा, रानियां, सदर डबवाली और राजस्थान के हनुमानगढ़ क्षेत्र में चोरी की वारदात करना कबूल किया। इसमें से चार वारदात सिरसा व दो हनुमानगढ़ में की। डीएसपी ने बताया कि गिरोह के दो अन्य सदस्यों की पहचान हो चुकी है। उनकी तलाश जारी है। जांच में पता चला कि तीनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए चोरियां करते थे। मंगलवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।