{"_id":"69f7ad886531aa934f0e20aa","slug":"inter-state-2-bike-thieves-arreated-sirsa-news-c-128-1-svns1027-157828-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 04 May 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 04 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
मोटरसाइकिलों के साथ आरोपी व पुलिस टीम। पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। प्रभारी स्पेशल स्टाफ या एवीटी स्टाफ उप निरीक्षक राजेश कुमार व थाना शहर डबवाली की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह को काबू किया। हरियाणा, पंजाब व राजस्थान से चोरी की गईं 16 मोटरसाइकिलों व एक स्कूटी सहित कुल 17 वाहनों को जब्त किया। पकड़े गए दोनों आरोपी मंजीत सिंह निवासी फाजिल्का व मक्खन सिंह निवासी बठिंडा पंजाब के रहने वाले हैं।
उप पुलिस अधीक्षक डबवाली योगेश कटारिया ने बताया कि 12 मई 2024 को विकास निवासी मंडी डबवाली की मोटरसाइकिल बस स्टैंड मंडी डबवाली से चोरी हो गई थी। इसके संबंध में थाना शहर डबवाली में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। डीएसपी योगेश कटारिया ने बताया कि स्पेशल स्टाफ या एवीटी टीम ने आधुनिक तकनीक का सहारा लेकर इन्हें पकड़ा है।
डीएसपी ने बताया कि गिरोह न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि राज्यों की सीमाओं के पार भी सक्रिय था। प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपियों से बरामद एक स्कूटी व 9 मोटरसाइकिलें पंजाब क्षेत्र, 5 मोटरसाइकिलें राजस्थान क्षेत्र और एक मोटरसाइकिल फतेहाबाद से बरामद की गईं। आरोपी मनजीत के खिलाफ थाना शहर व थाना सदर फाजिल्का में चोरी के तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
डीएसपी ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक रिकाॅर्ड खंगाला जा रहा है ताकि उनके खिलाफ अन्य आपराधिक वारदात का पता लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।