फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Instructions to remove goods from circular road, if not removed, will be confiscated

Sirsa News: सरकूलर रोड पर से सामान हटाने के निर्देश, नहीं हटाया तो होगा जब्त

Mon, 19 Jun 2023 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 19 Jun 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Instructions to remove goods from circular road, if not removed, will be confiscated
 सड़कों पर रखे सामान को हटाने को लेकर चेतावनी देते यातायात एसएचओ। 
सिरसा। शहर के सरकूलर रोड पर दुकानों के आगे फर्नीचर, सरिया व कबाड़ का सामान रख अतिक्रमण करने वालों को यातायात थाना प्रभारी व नगर परिषद के अधिकारियों ने हटाने के निर्देश दिए हैं। वहीं अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर दो दिन में सामान नहीं हटाया गया तो अभियान चलाकर उनकी तरफ से सामान जब्त किया जाएगा। वहीं थाना प्रभारी ने मौके पर ही सभी दुकानों का सामान भी हटवाया है।
विज्ञापन

शहर के सांगवान चौक से लेकर शिव चौक तक करीब 30 दुकानदारों की ओर से दुकानों के बाहर कूलर, फ्रीज, अलमारी व फर्नीचर, सरिया और अन्य सामान रखा गया है। जिसके कारण आधार रोड दिनभर बंद रहता है और आवाजाही प्रभावित होती है। अधिकारियों की ओर से चेतावनी दिए जाने के बाद भी कई दुकानदार मनमानी करते हुए रोड पर सामान रखकर वहां पर अतिक्रमण किए हुए हैं। ऐसे में सोमवार को यातायात थाना प्रभारी धर्मचंद और नगर परिषद के सफाई निरीक्षक पवन कंबोज ने दुकानदारों के साथ बैठक की। थाना प्रभारी ने दुकानदारों से बातचीत करते हुए बाहर सजा हुआ बाजार अंदर रखने के लिए कहा। हालांकि कई दुकानदारों ने एक दिन में स्थिति को सुधारने का आश्वासन दिया है। जबकि कई दुकानदार बैठक में शामिल ही नहीं हुए। थाना प्रभारी ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिन में सामान रोड से नहीं हटा तो पूरे सामान को जब्त किया जाएगा। इसके लिए चाहे उन्हें अन्य पुलिस कर्मचारियों को भी मौके पर बुलाना पड़े। उन्होंने कहा कि रोड सामान रखने के लिए नहीं बल्कि आवाजाही के लिए है। बता दें कि यहां पर सामान रखा होने के कारण यहां पर दिनभर जाम की स्थिति बनती है। वहीं बड़े ट्रक लोड व अनलोड होने के चलते भी वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सरकूलर रोड पर दिनभर काफी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। एक जगह से रोड ब्लॉक होने के कारण लोगों जाम में फंसने को मजबूर होते है।
विज्ञापन


रोड की सफेद पट्टी से आगे तक है दुकानदारों व रेहड़ी चालकों का कब्जा
शहर का सरकूलर रोड पर काफी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है और यहां पर फलों की रेहड़ियों की संख्या भी काफी अधिक होती है। रोड पर बना फुटपाथ तो वर्षों से ही दुकानदारों के कब्जे में है। जबकि अब यहां पर रेहड़ी चालकों और दुकानदारों ने रोड पर ही कब्जा किया हुआ है। कई बार अभियान चलाने के बाद भी दुकानदार मनमानी करते है और रोड के बीच तक ही पट्टी पर समान सजाए हुए दिखाई देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकूलर रोड पर दुकानों से बाहर सामान सजाने वाले दुकानदारों के साथ बैठक की गई है। सभी दुकानदारों को दो दिन का समय दिया गया है। अगर उनकी तरफ से सामान नहीं हटाया जाता तो इसके जब्त किया जाएगा।
-धर्मचंद, यातायात थाना प्रभारी, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed