फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Instructions to complete the pipeline work for drainage in two days

जलनिकासी के लिए पाइपलाइन का काम दो दिन में पूरा करने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Instructions to complete the pipeline work for drainage in two days
नगर परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण कर वापस जाते एसडीएम जयवीर यादव। - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नगर परिषद के प्रशासक एसडीएम जयवीर यादव ने शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति रिपोर्ट भी मांगी। इसके साथ शहर में जलनिकासी के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन का काम दो दिन में पूरा करने के निर्देश दिए क्योंकि छह जुलाई को बारिश की चेतावनी है।
सोमवार को दोपहर के समय एसडीएम नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और अपने ऑफिस में अधिकारियों को बुलाया। इसके बाद शहर से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर चर्चा की। एसडीएम के औचक निरीक्षण से विभिन्न ब्रांचों में बैठे कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। एसडीएम ने नगर परिषद अधिकारियों से शहर में पानी निकासी के लिए बिछाई जा रही पाइप को लेकर अपडेट ली। उन्होंने कहा कि 6 जुलाई को बारिश की चेतावनी है। ऐसे में पानी निकासी के क्या प्रबंध हैं। इसके अलावा ये भी पूछा कि पाइप लाइन बिछाने का काम कब तक पूरा होगा।
विज्ञापन

बरनाला रोड पर बिछाई जा रही है पाइप
बरनाला रोड पर पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। इससे पहले हिसार रोड पर यह काम कर लिया गया है, लेकिन पाइपलाइन का कनेक्शन अभी तक नहीं हो पाया है। इसलिए यदि बारिश होगी तो जलभराव की स्थिति का सामना करना ही पड़ेगा। बरनाला रोड पर चल रहे काम के दौरान यदि बारिश आई तो समस्या और गंभीर होगी। एक तो जलभराव होगा ही, साथ ही गड्ढे के कारण हादसे का भी खतरा बना रहेगा। इसलिए एसडीएम जयवीर यादव ने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि दो दिन के भीतर काम खत्म करें ताकि कम से कम हादसों का भय तो न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो मार्केट और अग्रसेन कॉलोनी में भी चल रहा काम
शहर के पॉश एरिया अग्रसेन कॉलोनी में भी जलभराव की सबसे ज्यादा गंभीर समस्या रहती है। इसलिए यहां भी नगर परिषद की ओर से पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है, क्योंकि अग्रसेन कॉलोनी की जलभराव की समस्या का मामला राइट टू सर्विस कमीशन में भी विचाराधीन है। राइट टू सर्विस कमीशन के अधिकारियों ने भी जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं इस बार समस्या नहीं होनी चाहिए। इसलिए ऑटो मार्केट और अग्रसेन कॉलोनी में बिछाई जा रही पाइपलाइन का कनेक्शन सुरखाब टूरिस्ट कांपलेक्स के बाहर रखे पंपसेट से किया जा रहा है।

शहर में यहां यहां होता है ज्यादा जलभराव
हिसार रोड, बस स्टैंड से लेकर खैरपुर तक
बरनाला रोड, बस स्टैंड से लेकर बाल भवन और राजकीय कॉलेज तक
डबवाली रोड, चत्तरगढ़पट्टी फाटक से लेकर वायुसेना केंद्र तक
शिव चौक से लेकर अनाजमंडी को जाने वाले रास्ते पर
शिव चौक से वाल्मीकि चौक और दूसरी तरफ सूरतगढ़िया चौक तक
बेगू रोड पर परशुराम चौक से लेकर शाह सतनाम जी चौक पर
आंबेडकर चौक से लेकर परशुराम चौक तक
जनता भवन रोड पर जगदेव सिंह चौक से लेकर अरोड़वंश चौक तक
नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया है। इस दौरान संबंधित अधिकारियों से पूछा है कि बरनाला रोड पर पाइपलाइन बिछाने का काम कब तक पूरा होगा। उम्मीद है दो दिन के भीतर काम खत्म कर लिया जाएगा क्योंकि 6 जुलाई को बारिश की चेतावनी है। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई है। - जयवीर सिंह यादव, एसडीएम, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed