फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Innocent shortcut to avoid going to the dogs immersed in Diggi

कुत्ते से बचने के लिए शॉर्टकट से जा रहे मासूम डिग्गी में डूबे

Sat, 14 Jun 2014 11:07 PM IST
sirsa
sirsa Updated Sat, 14 Jun 2014 11:07 PM IST
विज्ञापन

शहर के चिकित्सक गिरधारी लाल गर्ग का मंडी किलियांवाली में कोल्ड स्टोर है। कोल्ड स्टोर के इर्द-गिर्द किन्नू का बाग लगा हुआ है। ड्रिप सिस्टम से सिंचाई के लिए बाग में पानी की डिग्गी बनी हुई है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे कोल्ड स्टोर में रहने वाले चार बच्चे जॉनी, गणेश, अजय तथा नन्नी गन्ने का जूस पीने के लिए स्टोर से कुछ दूरी पर गए थे। चारों जूस पीकर लौट रहे थे। मार्ग में कुत्ते से बचने के लिए चारों शॉर्टकर्ट अपनाते हुए बाग में प्रवेश कर गए ताकि कोल्ड स्टोर में पहुंचा जा सके। गर्मी से राहत पाने के लिए जॉनी और अजय कपड़े उतारकर बाग में बनी डिग्गी में कूद गए। यहां दोनों डूबने लगे।

विज्ञापन


दोनों को डूबते देख गणेश तथा नन्नी शोर मचाते हुए कोल्ड स्टोर में पहुंचे। गणेश ने अपने बड़े भाई जॉनी के डूबने की सूचना अपनी बहन पूनम को दी। कोल्ड स्टोर में रह रहे परिवारों में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर वहां आए शाम श्रीवास्तव, खान और मनजीत सिंह ने पानी की डिग्गी में कूदकर जॉनी तथा अजय को बाहर निकाला। परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कोल्ड स्टोर में रह रहे कृष्ण कुमार का 11 वर्षीय बेटा जॉनी आर्य विद्या मंदिर स्कूल की 5वीं कक्षा पढ़ता था। वह पांच भाई बहनों में मंझला था। हादसे के समय कृष्ण कुमार घर पर मौजूद नहीं था। जॉनी की बहन पूनम ने बताया कि उसके दादा कुंभाराम गांव सांवतखेड़ा में रहते हैं। शुक्रवार को घर पर उन्हें बैल ने पटक दिया था। उसके पिता उन्हें लेकर बठिंडा गए हैं। दादा की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेजुबान मां की गोद में उसके लाल का शव
कोल्ड स्टोर में लेबर ठेकेदार कुमार थापा का 6 वर्षीय बेटा अजय तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह कोल्ड स्टोर के निकट स्थित एक विद्यालय में पहली कक्षा में पढ़ता था। माहौल उस समय बेहद गमगीन हो गया, जब थापा की बेजुबान पत्नी के आगे उसके लाल का शव पड़ा था। आंखों से अश्रु की धारा नहीं रुक रही थी। महिलाओं ने उसे संभालने का प्रयास किया लेकिन वह बेटे के जाने का गम केवल इशारों और अश्रुधारा से ही बयां कर पा रही थी।


खेलते-खेलते पहुंचे बाग में
बाग में ड्रिप सिस्टम के लिए डिग्गी का निर्माण किया गया है। अक्सर बच्चे कोल्ड स्टोर के भीतर खेलते थे। खेलते-खेलते बच्चे बाग में पहुंचे गए। गर्मी के कारण नहाने के लिए डिग्गी में उतर गए।
-डॉ. गिरधारी लाल गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed