फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Innauguration of MDK sports school

बॉलीवुड बाल कलाकारों को देखने उमड़े लोग

Mon, 22 Feb 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Mon, 22 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Innauguration of MDK sports school

एमडीके इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह ‘मंथन में रंगारंग

विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस स्कूल का उद्घाटन किया गया। जिसके तहत बच्चों को 30 प्रकार के खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बॉलीवुड कलाकार  ‘सूर्य पुत्र कर्ण’, ‘उड़ान’ की चकोर, ‘संकट मोचन हनुमान’ के हनुमान व राम, ‘चक्रवर्ती सम्राट अशोक’ के बाल कलाकार व कॉमेडी सीरियल के कलाकार कृष्णा व सुदेश लहरी  लोगों से रूबरू हुए। कृष्णा व सुदेश ने अपने चिर-परिचित अंदाज में लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया।

एमडीके इंटरनेशनल स्कूल परिसर में रविवार रात आयोजित इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि एमडीएलआर के चेयरमैन एवं पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा ने कहा कि शिक्षा भी सेवा का एक माध्यम है।

शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े सिरसा जिला के प्रतिभाशाली बच्चों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फलक पर लाने के उद्देश्य से एमडीके द्वारा स्पोर्ट्स एक्सीलेंस स्कूल का आगाज किया गया।

इस मौके पर वायु सेना केंद्र सिरसा के ग्रुप कैप्टन विकास वाही विशेष रूप से उपस्थित थे। कांडा ने कहा कि वर्तमान दौर में खेलों में कैरियर की अपार संभावनाएं हैं।

प्रदेश के खेल राज्यमंत्री के रूप में उन्होंने सिरसा के खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने की सोची थी। इसी क्रम में एमडीके इंटरनेशनल एक्सीलेंस स्पोर्ट्स स्कूल की स्थापना की गई। उन्होंने कहा कि खेल सुविधाओं से युक्त यह स्कूल उत्तर भारत का एकमात्र स्कूल है। स्कूल में राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षित कोच नियुक्त किए गए हैं।

स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मापदंडों वाले खेल मैदान तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। सामाजिक सरोकार का महत्व बताते हुए गोपाल कांडा ने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान में एमडीके भी अपनी आहुति डालने को तैयार है। उन्होंने कहा कि कन्याओं के प्रवेश पर स्कूल द्वारा 25 प्रतिशत एडमिशन फीस में छूट दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अभिभावकों की बड़ी चिंता का समाधान किया गया है। अभिभावक अपने बच्चों को दूर-दराज महानगरों में भेजने से कतराते थे, लेकिन एमडीके ने 30 से अधिक खेलों की सुविधा मुहैया करवाई है। जहां क्रिकेट, फुटबाल, तीरंदाजी, जूडो, लान टेनिस, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, स्वीमिंग, टेबल टेनिस, घुड़सवारी, स्कूनर, स्केटिंग सहित अन्य खेलों में प्रशिक्षित कोचों द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी। स्कूल के एमडी गोविंद कांडा ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया।

कलाकारों ने बांधा शमां
इस अवसर पर  स्कूली छात्रों और बॉलीवुड से आए कलाकारों ने शमां बांध दिया। बॉलीवुड कलाकार  ‘सूर्य पुत्र कर्ण’, ‘उड़ान’ की चकोर, ‘संकट मोचन हनुमान’ के हनुमान व राम, ‘चक्रवर्ती सम्राट अशोक’ के बाल कलाकार व कॉमेडी सीरियल के विख्यात कलाकार कृष्णा व सुदेश लहरी सिरसा के लोगों से रूबरू हुए।

कृष्णा व सुदेश ने अपने चिर-परिचित अंदाज में लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया। छात्र-छात्राओं ने  हरियाणवीं, भंगड़ा, रैंप वाक, चाइनीज डांस, माइकल जैक्सन डांस, एरिया डांस, बार्बी डॉल डांस कर उपस्थित जनों को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मुख्यातिथि और गोविंद कांडा ने सम्मानित किया।
 
उमड़ा सिरसा
बॉलीवुड के चर्चित कलाकारों के पहुंचने और इन स्टार के साथ सेल्फी खिंचवाने को लेकर सिरसा ही रानियां रोड पर उमड़ पड़ा। बच्चों के साथ-साथ बड़े भी सेल्फी खिंचवाने का मोह नहीं छोड़ पाए। हजारों लोगों का हुजूम स्कूल में उमड़ पड़ा। कलाकारों ने लोगों को निराश भी नहीं किया।

काफी संख्या में लोगों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। कार्यक्रम स्थल पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पूरे स्कूल परिसर को बिजली की लड़ियों से सुसज्जित किया गया था। लोगों ने कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया।

कौन-कौन रहा मौजूद
कार्यक्रम में अजय अग्रवाल एडिशनल रजिस्ट्रार सुप्रीम कोर्ट, गोविंद अग्रवाल मजिस्ट्रेट भरतपुर राजस्थान, ग्रुप कैप्टन विकास वाही, संजय अरोड़ा, डॉ. राजेंद्र सरां, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष लीलाधर सैनी, एडवोकेट भागीरथ गुप्ता, सुरेंद्र मिचनाबादी, श्याम मेहता, ऋषि पांडेय, प्रधान गजानंद सोनी, काटन जीनर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सुशील मित्तल, डॉ. जीके अग्रवाल, डॉ. शैलेश तोमर, डॉ. अंजनी अग्रवाल, व्यापार मंडल के जिला प्रधान हीरालाल शर्मा, सालासर धाम मंदिर के प्रधान गोपाल सर्राफ, जयप्रकाश भोलूसरिया, मा. रोशनलाल गोयल, निर्मल सिंह मलड़ी सहित हजारों गणमान्य लोग उपस्थित रहेे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed