फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   INLD will give ticket to 50 percent youth in elections: Abhay Singh

चुनाव में 50 फीसदी युवाओं को टिकट देगी इनेलो : अभय सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
INLD will give ticket to 50 percent youth in elections: Abhay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। इनेलो नेता एवं विधायक अभय सिंह ने कहा कि बड़ी शर्म की बात है कि जब लोग अपने अधिकारों की बात करते हैं, तो सरकार उन पर लाठियां बरसाती हैं। सिरसा से कोई बिजली मंत्री है, कोई डिप्टी सीएम हैं। इसके बावजूद जिला सुविधाओं को तरस रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इनको सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि युवा इनेलो की शक्ति है। ऐसे में पार्टी चुनाव में 50 फीसदी टिकट 40 वर्ष से कम आयु वाले युवाओं को देगी।



इनेलो प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला की हरियाणा परिवर्तन यात्रा का वीरवार को सिरसा शहर में पहुंची। यहां पर इनेलो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान गांव बणी की सरपंच नैना झोरड़ ने भी इनेलो को ज्वाइन किया। जनता भवन में युवा नेता गोकुल सेतिया ने यात्रा के लिए स्वागत समारोह आयोजित किया।
विज्ञापन


इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह व सीएम मनोहर लाल ने 18 जून को अनाजमंडी में धारा 144 लागू होने के बावजूद रैली की। इस पर हाईकोर्ट को संज्ञान लेना चाहिए, क्योंकि जबकि अमित शाह व मनोहर लाल ने अनाज मंडी में भीड़ एकत्र करके कानून का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि जिले के लोगों ने सोचा था कि रैली में उन्हें कोई बड़ी सौगात मिलेगी, लेकिन कुछ नहीं मिला। अमित शाह ने तो सिर्फ लिखा हुआ भाषण ही पढ़कर सुनाया। रैली के मंच से गृहमंत्री अमित शाह व सीएम मनोहर लाल ने जिले में बिक रहे नशे का जिक्र किया। मगर, कितनी विचित्र बात है कि जिले में नशा बिकवाने वाले उनकी बगल में बैठे हुए थे। अमित शाह ने उनके घर जलपान किया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार नशा पर रोक लगाने के प्रति कितनी संजीदा है। इस मौके पर कश्मीर सिंह करीवाला, सुनैना चौटाला, कृष्णा फौगाट सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विपक्षी नेताओं को बंद करना लोकतंत्र की हत्या : अभय

अभय सिंह ने कहा कि अमित शाह की रैली के दौरान सरपंचों, किसान नेताओं व विपक्ष के नेताओं को बंद करना लोकतंत्र की हत्या है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने व विरोध का अधिकार है। उन्होंने कहा कि सीएम ने अपने जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान भी महिला सरपंच द्वारा नशा का मुद्दा उठाने पर उन्हें अपमानित किया था। उन्होंने कहा कि युवा नेता गोकुल सेतिया को शहर की जिम्मेदारी दी गई है। पहले भी उन्होंने साथ मिलकर काम किया था और भविष्य में भी मिलकर काम करेंगे।




शहर के बाद गांव वैदवाला में यात्रा ने किया प्रवेश



पदयात्रा सुबह डबवाली रोड स्थित अभय सिंह के आवास से शुरू हुई। वहां से यात्रा अरोड़वंश चौक पर पहुंची। वहां पर अरूट महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। आढ़तियों ने पगड़ी पहनाकर अभय सिंह का स्वागत किया। इसके बाद पदयात्रा ने जगदेव सिंह चौक, सुभाष चौक, भगत सिंह चौक, परशुराम चौक, सुरखाब चौक, महाराणा प्रताप चौक, किसान चौक होते हुए गांव वैदवाला में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed