{"_id":"62000bee29af305d643a5f28","slug":"inld-supremo-omprakash-mixed-his-struggle-with-water-by-not-calling-syl-an-issue-digvijay-chautala-sirsa-news-hsr623666542","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसवाईएल को मुद्दा न बताकर इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश ने अपने संघर्ष को पानी में मिलाया : दिग्विजय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसवाईएल को मुद्दा न बताकर इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश ने अपने संघर्ष को पानी में मिलाया : दिग्विजय चौटाला
विज्ञापन
युवा सम्मेलन में सम्मलित होते जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह ने पंजाब विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश द्वारा एसवाईएल को लेकर दिए बयान को लेकर कहा कि उन्होंने इनेलो के संघर्ष को पानी में मिला दिया है। प्रचार के दौरान इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश कहा था कि एसवाईएल कोई मुद्दा ही नहीं है। दिग्विजय सिंह रविवार को डबवाली के कम्युनिटी हाल में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दादा ओमप्रकाश चौटाला उनके लिए आदरणीय हैं। वे उनके खिलाफ व्यक्तिगत बात नहीं कर रहे। इनेलो ने पानी के लिए बड़ी लड़ाई लड़ी थी। हम सब कार्यकर्ता जून-जुलाई के महीने में सड़कों पर संघर्ष करते थे। आज कहीं न कहीं उसी संघर्ष को पानी में मिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कोई चौटाला से पूछने वाला हो कि अभय सिंह इस बात पर क्यों इतना बड़ा संघर्ष कर रहे थे। जेजेपी नेता ने कहा कि अजीब सी बात है कि आज इनेलो के लोग इसको मुद्दा नहीं मान रहे। ये लोग हमें सड़कों पर ले जाकर पंजाब पुलिस की लाठियां भंजवाया करते थे।
बता दें, बादल के समर्थन में चुनाव प्रचार करते हुए चौटाला ने कहा था कि एसवाईएल पर विवाद नहीं है। कुछ लोग दांव लगाना चाहते है। एक सवाल के जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला का प्रकाश सिंह बादल से पारिवारिक रिश्ता है। मगर राजनीतिक तौर पर अकाली दल की सोच हरियाणा को पानी न देने की है। हमारी सोच स्पष्ट है कि हरियाणा को पानी मिलना चाहिए। बादल से हमारा कोई द्वेष नहीं है। हम उनका आदर, सम्मान करते हैं। वे चुनाव लड़ रहे हैं, उनको ताकत मिले। जीवन के इस पड़ाव पर लंबी की जनता उनको और ताकतवर बनाए। प्रधान महासचिव ने कहा कि हरियाणा में जेजेपी का गठबंधन भाजपा के साथ है। पंजाब के लिए भाजपा जो आदेश देगी, उस मुताबिक पार्टी की सीनियर लीडरशिप कार्यक्रम तय करेगी। चुनाव में 10-15 दिन का समय है। अकाली दल आज रुख स्पष्ट करे कि वह दक्षिण हरियाणा को एसवाईएल का पानी देने के लिए तैयार है तो फिर हम उनका समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
डबवाली में बड़ा उद्योग लगाने और खेल स्टेडियम बनाने का करेंगे प्रयास
सिरसा। रविवार को डबवाली में जजपा का युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने शिरकत की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उनका प्रयास है कि डबवाली क्षेत्र की उन्नति के लिए यहां एक बड़ा उद्योग लगाया जाए और युवाओं के लिए एक खेल स्टेडियम बनाया जाए। क्षेत्र में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार यहां सड़क नेटवर्क को मजबूत बना रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग कभी सिरसा और डबवाली का भला नहीं कर सकते। क्योंकि उन्होंने अपने राज में विकास में सदैव क्षेत्र के साथ भेदभाव किया। डबवाली के विकास में कोई कोर कसर नहीं रहने दी जाएगी। क्षेत्रवासियों की मांग अनुसार यहां तमाम बेहतर मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार, खेल सुविधा की व्यवस्था की जाएगी। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इसके लिए सरकार यहां पर एक बड़ा कारखाना लगाने और एक खेल स्टेडियम बनाने की दिशा में प्रयासरत है। क्षेत्र में उद्योगों को बल मिले, इसके लिए यहां डबवाली-पानीपत एक्सप्रेस वे बनाकर कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया जाएगा। दिग्विजय चौटाला ने यह भी कहा कि हिसार में एयरपोर्ट बनने से हिसार जिले जितना सिरसा जिले को भी लाभ मिलेगा। क्योंकि यहां नए-नए वेयर हाउस बनेंगे। पूर्व कांग्रेस सरकार में जिले से बने विधायक और मुख्यमंत्री के ओएसडी आदि नेताओं ने कभी सिरसा-डबवाली की सुध नहीं ली और इसकी वजह से क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ा रहा। लेकिन उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि दिनों दिन जेजेपी में युवाओं का जोश बढ़ता जा रहा है। युवा आगामी नगर परिषद चुनाव को विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानते हुए चुनावी तैयारियों के लिए कमर कस लें और अभी से तैयारियों में जुट जाएं। कार्यक्रम के शुरुआत में सभी ने दो मिनट का मौन धारण करके महान गायिका एवं भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस मौके पर रणदीप सिंह मट्टदादु, मंजीत पन्नीवाला, हरसिमरन बब्बू, विक्रम गंगा, गुरपाल सिंह गंगा, जगसीर मांगेआना, नितिन टांडी, परामिल चाहर, गुरलाल मान, विक्की वर्मा, तालिब पॉल आदि मौजूद रहे।