{"_id":"62f69740c7a13f329869914b","slug":"inld-s-neeraj-suthar-became-the-vice-chairman-of-ellenabad-municipality-neeraj-suthar-got-10-votes-and-bjp-s-sandeep-ghodela-got-8-votes-sirsa-news-hsr639102662","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो के नीरज सुथार बने ऐलनाबाद नगर पालिका के वाइस चेयरमैन नीरज सुथार को 10 व भाजपा के संदीप घोडेला को 8 वोट मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो के नीरज सुथार बने ऐलनाबाद नगर पालिका के वाइस चेयरमैन नीरज सुथार को 10 व भाजपा के संदीप घोडेला को 8 वोट मिले
विज्ञापन
ऐलनाबाद। स्थानीय नगर पालिका कार्यालय में शुक्रवार को नगर पालिका के वाइस चेयरमैन के लिए चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। कन्वीनर व एसडीएम वेद प्रकाश बैनीवाल की देखरेख में नगर पालिका कार्यालय में संपन्न हुए इस चुनाव में इनेलो के नीरज सुथार को 10 व भाजपा के संदीप घोडेला को 8 वोट मिले।
शुक्रवार सुबह से ही नगर पालिका कार्यालय में पूरी चहल-पहल देखने को मिली और शहर के लोगों में भी उत्सुकता दिखाई दी। ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला भी चुनावी प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही सुबह करीब 9 बजे नगरपालिका कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने इस पूरी चुनावी प्रक्रिया की पर अपना ध्यान केंद्रित रखा। करीब एक घंटा नगर पालिका में रुकने के बाद में वह अनाज मंडी स्थित पार्टी कार्यालय में बैठकर इस चुनाव का इंतजार करने लगे।
पुलिस बल रहा मौजूद
इस चुनावी प्रक्रिया के मद्देनजर नगर पालिका कार्यालय में थाना प्रभारी राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। यह बने थे वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 1 से पार्षद गगनदीप, वार्ड नंबर 2 से कविता, वार्ड नंबर 3 से सुभाष चन्द्र, वार्ड नंबर 4 से नीरज सुथार , वार्ड नंबर 5 से संदीप घोड़ेला, वार्ड नंबर 6 से राजवंत सिंह, वार्ड नंबर 7 से सतनारायण पांडिया, वार्ड नंबर 8 से रजनी मित्तल, वार्ड नंबर 9 से हेमलता, वार्ड नंबर 10 से पवन कुमार जाजू, वार्ड नंबर 11 से इंदु कामरा, वार्ड नंबर 12 से पूर्णिमा महिपाल, वार्ड नंबर 13 से वेद प्रकाश सैनी, वार्ड नंबर 14 से कृष्ण बागड़ी, वार्ड नंबर 15 से पिंकी रानी, वार्ड नंबर 16 से चंद्रमोहन व वार्ड नंबर 17 से रजवंत कौर वार्ड पार्षद चुने गए थे।
विज्ञापन
चेयरमैन व पार्षदों के साथ मिलकर शहर की समस्याओं का हल किया जाएगा : अभय सिंह चौटाला
जीत के बाद में अनाज मंडी स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार की मंशा थी कि इस चुनाव को जीता जाए, इसीलिए बार-बार इस चुनाव को रद्द किया जा रहा था परंतु सरकार द्वारा पूरे हथकंडे अपनाने के बाद भी उनको जीत नसीब नहीं हुई है। चौटाला ने कहा कि अब उनकी पार्टी का वाइस चेयरमैन बन चुका है। नगर पालिका चेयरमैन व शहर के सभी पार्षदों के सहयोग से ऐलनाबाद की समस्याओं को हल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में भी उनके द्वारा प्रदेश की सभी समस्याओं को पूरी गंभीरता के साथ उठाया गया है। चौटाला ने कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई चिराग योजना सरकारी शिक्षा को बंद करने वाली है। उन्होंने सरकार द्वारा डिपू पर तिरंगा झंडा बेचने की भी निंदा की। चौटाला ने कहा कि सरकार शीघ्र पंचायती चुनाव नहीं करवाएगी क्योंकि सरकार को डर है कि इन पंचायती चुनावों में उनका सूपड़ा बिल्कुल साफ होने वाला है। नशे की रोकथाम पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार छोटा-मोटा नशा करने वाले लोगों को पकड़ रही है लेकिन नशे के बड़े सौदागर बेखौफ होकर प्रदेश में नशे का गैंग चला रहे हैं। इस अवसर पर पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद थे।