{"_id":"6897920b890cff1b2d00fae8","slug":"inld-appointed-youth-urban-presidents-in-all-five-constituencies-of-the-district-sirsa-news-c-128-1-sir1002-142243-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: इनेलो ने जिले के पांचों हलकों में नियुक्त किए युवा शहरी अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: इनेलो ने जिले के पांचों हलकों में नियुक्त किए युवा शहरी अध्यक्ष
Sat, 09 Aug 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल संगठन की मजबूती के साथ-साथ विस्तार का कार्यक्रम भी जारी रखे हुए है। शनिवार को युवा इनेलो के राष्ट्रीय प्रभारी एवं जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण सिंह चौटाला ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा से विमर्श के बाद युवा इनेलो के पांचों हलकों के शहरी अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की।
इन नियुक्तियों में कर्ण सिंह चौटाला ने सचिन कंबोज को रानियां का, कुलदीपक सहारण को डबवाली, पंकज गोयल को कालांवाली, प्रेम शर्मा को सिरसा व गौरव को ऐलनाबाद हलके का युवा शहरी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इनके अलावा उन्होंने अरिहंत जैन व हरदीप सिंह संधु को संयुक्त रूप से ऐलनाबाद युवा इनेलो इकाई का सचिव नियुक्त किया है। इन नियुक्तियों पर युवा इनेलो के राष्ट्रीय प्रभारी कर्ण सिंह चौटाला व उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि उपरोक्त पांचों हलकों में युवा इनेलो के शहरी अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद जिला के सभी हलकों में इनेलो संगठन पहले से भी कहीं अधिक मजबूत होगा।