फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Injured car driver dies in road accident, another injured

Sirsa News: सड़क हादसे में घायल कार चालक की मौत, दूसरा घायल

Fri, 07 Jul 2023 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 07 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Injured car driver dies in road accident, another injured
सिरसा। रोडवेज की किलोमीटर स्कीम की बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक ओमप्रकाश की मौत हो गई। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के बयान दर्ज कर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दीपक पुत्र जसवंत सिंह, निवासी डिगंसरा हाल निवासी बेगू रोड स्थित पंजाबी ढाबा ने बताया कि वह प्राइवेट स्कूल बणी में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। वीरवार शाम चार बजे वह हिसार रोड से सिरसा की तरफ आ रहा था। इस दौरान सामने से हरियाणा रोडवेज के किलोमीटर स्कीम की बस का चालक उसे तेजी व लापरवाही से चलाते हुए आ रहा था। इस दौरान रोड क्रॉस कर रही एक कार को बस ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में दो युवक सवार थे।
विज्ञापन

हादसे के कारण घायल हुए दोनों युवकों को कार से निकालकर नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। युवकों की पहचान ओमप्रकाश पुत्र संतलाल, निवासी हंजीरा, जबकि उसका साथी सुरेंद्र कुमार पुत्र भूप सिहं वासी हजीरा के रूप में हुई है। उन्होंने दोनों के परिवार के सदस्यों से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। डॉक्टरों ने जांच के बाद ओमप्रकाश की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। ऐसे में वह उसे शहर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां से उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। ऐसे में बीच रास्ते में ही ओमप्रकाश ने दम तोड़ दिया। जबकि उसका साथी अभी भी घायल है। उन्होंने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने दीपक के बयान दर्ज कर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed