फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Information on nutrition and hygiene topics

Sirsa News: पोषण व स्वच्छता विषयों के बारे में दी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Information on nutrition and hygiene topics
 कार्यशाला में भाग लेते शिक्षक।
रानियां। गांव अभोली स्थित गुरु नानक इंटरनेशनल अकादमी में सीबीएसई की ओर से दो दिवसीय हेल्थ एंड वेलनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों ने लैंगिक समानता, पोषण और स्वच्छता जैसे कई विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता एवं संसाधन व्यक्ति के रूप में राकेश सहगल तथा सुमन शर्मा ने शिरकत की।
विज्ञापन


अकादमी प्रधानाचार्या सलोनी डूमरा, उप प्रधानाचार्या गुरमीत कौर व कला अध्यापिका शीबा कुमारी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर सीबीएसई संसाधन की ओर से स्वस्थ जीवन शैली विकसित करना, भावनात्मक, स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य ,पारस्परिक संबंध, मूल्य एवं जिम्मेदार नागरिकता, पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, लैंगिक समानता, मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम एवं प्रबंधन, स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना, प्रजनन, स्वास्थ्य एवं एचआईवी की रोकथाम, स्वस्थ जीवन प्रणालियों को बढ़ावा देना आदि विषयों पर खुलकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विद्यालय में पढ़ने वाले अधिकतर विद्यार्थी एडोलसेंट एज के होते हैं। इन बच्चों की पढ़ाई एक अलग मुद्दा है। इसके अलावा उनके जीवन में बहुत सारी समस्याएं होती हैं। इनके बारे में बच्चे खुलकर चर्चा नहीं कर पाता और कई बार बच्चे मन सही मार्गदर्शन न मिलने पर सुसाइड लेवल तक चले जाते हैं। ऐसे में अधिकतर अभिभावक भी इस बारे में जागरूक नहीं होते। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य सुभाष बजाज, गुलशन बजाज व करण बजाज सहित अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed