फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Information given on traffic rules, eyes also checked

Sirsa News: यातायात नियमों की दी जानकारी, आंखें भी जांचीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Information given on traffic rules, eyes also checked
वाहन चालकों को जागरूक करते थाना प्रभारी प्रगट सिंह।
सिरसा। अखिल भारतीय सेवा संघ ऐलनाबाद की ओर से रविवार को सरकारी अस्पताल के सामने बने शेड में वाहन चालकों के लिए यातायात नियमों की जागरूकता और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ऐलनाबाद थाना प्रभारी प्रगट सिंह मुख्य अतिथि व एसआई सुभाष बिश्नोई और ट्रैफिक इंचार्ज ऐलनाबाद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ सदस्य डॉ. मुकेश चौधरी की ओर से चालकों की आंखों की जांच निशुल्क की गई और जरूरतमंदों को किफायती दाम पर चश्मा उपलब्ध कराया। शाखा के सचिव विनोद की ओर से शुगर जांच की सुविधा प्रदान की गई। यह कार्यक्रम संघ के सक्रिय सदस्य अनिल व दीपक अग्रवाल की अगुवाई में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य चालकों को सडक़ पर सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में ऐलनाबाद थाना प्रभारी व ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। चालकों को बताया गया कि ओवरटेक करने, लेन बदलने और यू-टर्न लेने के दौरान सतर्कता बरतना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में चालकों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई, क्योंकि कमजोर दृष्टि, उच्च रक्तचाप या शुगर जैसी समस्याएं ड्राइविंग के दौरान खतरा बढ़ा सकती हैं। इस दौरान चालकों से आग्रह किया गया कि वे यातायात नियमों की पालना करना सुनिश्चित करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed