फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Infestation of pink larva on soft crop

नरमे की फसल पर गुलाबी सूंडी का प्रकोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Infestation of pink larva on soft crop
सिरसा। गुलाबी सूंडी के कारण बीते वर्ष किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। जिसके बाद इस वर्ष भी गुलाबी सूंडी का प्रकोप नरमे की फसल पर देखने को मिल रहा है। जिसके कारण किसान नरमे की फसल को नष्ट कर दोबारा से अन्य फसल की बिजाई करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के डबवाली, बडागुढ़ा, डिंग, ओढ़ा, कालांवाली सहित अन्य क्षेत्रों में किसानों ने अभी से ही नरमे की फसल को नष्ट करने के बाद नई बिजाई करनी शुरू कर दी है। वहीं पाना गांव के किसान हरदीप सिंह, नरेश कुमार, सुरजीत सिंह, दलेर सिंह ने बताया कि नरमे की फसल में अब फाल लगना शुरू हो चुका है। लेकिन अभी से ही उसमें गुलाबी सूंडी देखने को मिल रही है जोकि नरमे के फाल को अंदर से खत्म कर रही है। ऐसे में भविष्य में यह तेजी से फैलेगी। जिससे उनको दोबारा से इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। ऐसे में वह पहले से ही नरमे को नष्ट करने के बाद वहां दोबारा से ग्वार की बिजाई करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

पांच से दस हजार खर्च करने के बाद करना पड़ रहा है नरमा नष्ट
वहीं किसान हरदीप सिंह ने बताया कि उसने दो एकड़ नरमे की बिजाई की थी। जिस पर करीब 20 हजार का अब तक खर्च आ चुका है। पैदावार होने से पहले ही नरमे में गुलाबी सूंडी आ गई है। जिसके कारण उसे नरमे को नष्ट करना पड़ा और वहां पर दोबारा से नरमे की जगह पर ग्वार की बिजाई करनी पड़ रही है। जिस कारण उसे आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में दो लाख 8 हजार हेक्टेयर में हुई है इस वर्ष नरमे की बिजाई
जिले में काफी क्षेत्र में नरमे की बिजाई होती है। कृषि विभाग के आंकड़ों अनुसार इस वर्ष जिले में लगभग दो लाख हेक्टेयर नरमे की फसल की बिजाई हुई है। लेकिन अभी से ही किसान नरमे की फसल को नष्ट करना शुरू कर चुके है। वहीं किसानों का कहना है अगर गुलाबी सूंडी की स्थिति का कोई समाधान नहीं निकलता तो उन्हें मजबूर होकर अन्य स्थानों के नरमे को भी नष्ट करना पड़ेगा। किसानों ने बताया कि बीते वर्ष भी नरमे की फसल खराब होने के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा था। अगर इस वर्ष भी समय रहते फसल में बदलाव नहीं किया गया तो उन्हें फिर से परेशान होना पड़ सकता है।
वर्जन
गुलाबी सूंडी से बचाव के लिए कृषि विभाग की टीमें फील्ड में उतरी हुई है। किसानों को संबंधित स्प्रे के बारे में जानकारी दी जा रही है।
-डॉ. बाबूलाल, कृषि उपनिदेशक, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed