फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   infected three petient are dead and 119 people found corona positive

रोडवेज कर्मचारी और अध्यापक समेत तीन लोगों की कोरोना से मौत

Thu, 10 Sep 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
infected three petient are dead and 119 people found corona positive
जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि देर शाम आई रिपोर्ट में एयरफोर्स स्टेशन के 16 कर्मचारियों समेत 119 नए मरीज मिले हैं। मृतकों का नगर परिषद सिरसा की कोविड टीम ने उसका अंतिम संस्कार करा दिया। वहीं संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों की स्वास्थ्य विभाग जांच कर रही है। साथ ही 13 लोगों कोरोना को मात देकर घर स्वस्थ हुए। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 2087 हो गई है इनमें 689 मरीज सक्रिय हैं और 29 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमित तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 48 वर्षीय रोडवेज में कार्यरत कर्मचारी व यूनियन नेता को बुखार, जुकाम व सांस देने में दिक्कत होने पर उसे 6 सितंबर को सिरसा सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया, यहां नौ सितंबर को उसने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे मामले में मोचीवाली के 59 वर्षीय व्यक्ति को बुखार और सांस में तकलीफ की शिकायत पर उसे डेरा सच्चा सौदा अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सात सितंबर को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई और तबीयत खराब होने पर उसे आठ सितंबर को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, दस सितंबर को पीड़ित की मौत हो गई। तीसरा मृतक चोरमार निवासी 38 वर्षीय अध्यापक है जो गांव नुहियांवाली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तैनात थे। अध्यापक को बुखार, जुकाम व खांसी की शिकायत पर पांच सितंबर को सिविल अस्पताल सिरसा में दाखिल करवाया था, जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था और वेंटिलेटर पर रखा गया, यहां दस सितंबर को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं नए मिले 119 मरीजों में 34 डबवाली, 3 चोपड़ा वाली गली, 3 देसूजोधा, 3 कीर्तिनगर, 16 एयरफोर्स स्टेशन से, 7 ऐलनाबाद, एक गांव फुलो, एक बप्पां, एक सिरसा, एक भाटिया कॉलोनी, एक कंगनपुर रोड, एक बेगूरोड, एक रानियां रोड, एक नोहरिया बाजार, एक अनाज मंडी रानियां, दो मोचीवाली, दो खन्ना कॉलोनी, एक दड़बी, एक चंडीगढिय़ा मोहल्ला, एक घंटाघर चौक, दो गांधी कॉलोनी, एक डबवाली रोड, एक एडिशनल मंडी, एक सी ब्लॉक, एक अग्रसेन कॉलोनी, एक रोड़ी, खाई वाली गली, एक बेगू रोड, एक संतनगर, दो ओढां, दो हुडा, एक भाटिया कॉलोनी, एक चोरमारखेड़ा, एक शास्त्री कॉलोनी, दो खुइयांमलकाना, एक सुबा खेड़ा, एक सकताखेड़ा, एक शेरगढ़, एक बालासर, दो माधोसिंघाना व एक रामनगरिया, एक तलवाडा खुर्द, एक रोहिडावाली, एक धर्मपुरा, एक भडोलियावाली, ए गदली, एक चाहरवाला, एक ऐलनाबाद व एक कालांवाली से कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि 13 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौट गए। वहीं गांव जमाल में चिकित्सकों की टीम ने कोरोना जांच के सैंपल लिए। जिसमें 160 लोगों ने कोरोना की स्वेच्छा से जांच करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
तीन मरीजों की मौत हो गई है। कुल 119 नए केस आए।
- सुरेंद्र नैन, सीएमओ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed