{"_id":"668d866c94f001f1810a5f34","slug":"increasing-cases-of-rabies-increased-the-problems-of-the-health-department-sirsa-news-c-128-1-svns1027-122390-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रेबीज के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रेबीज के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की परेशानी
Wed, 10 Jul 2024 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 10 Jul 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। जिला नागरिक अस्पताल में में रेबीज से बचाव के लिए टीकाकरण करवाने आने वाले मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ रहे हैं। जिनमें बिल्ली, चूहे और कुत्ते के काटने के मरीज आ रहे हैं। इनमें अधिकतर मामले कुत्ते से ज्यादा काटने के आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 40 से 50 मरीज प्रतिदिन रेबीज से बचाव के टीके लगवाने आ रहे हैं। जून माह में जिले में 345 मामले रेबीज के सामने आए है। इनमें 30 मरीज ऐसे थे जिनको दुधारू पशु का का दूध पीया था और उस पशु को कुत्ते ने काट हुआ था।
लगातार बढ़ रहे रेबीज के मरीजों के कारण स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंतनीय बना हुआ है। वहीं बीते कई सालों से कुत्तों की नसबंदी न होने के कारण कुत्तों का आतंक भी बढ़ता ही जा रहा है। कहीं आवारा कुत्ते पालतू पशुओं पर भी हमला कर रहे हैं। स्वास्थ्यकर्मी के अनुसार शहर के साथ गांवों से भी लोग एआरबी (एंटी रेबीज वैक्सीन) लगवाने जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन इन कुत्तों की नसबंदी पर ध्यान नहीं दे रहा है।
नागरिक अस्पताल में एक माह में आए रेबीज के मरीज
कुत्ते के काटने के मामले-- 300
बिल्ली के काटने के मामले-- 9
बंदर के काटने के मामले-- 6
कुत्तों द्वारा दुधारू पशुओं को काटने के बाद दूध पीने के कारण आए मामले-- 30
एंटी रेबीज का टीक लगवाने पहुंचे मरीजों की जुबानी...
1. मंगलवार को नागरिक अस्पताल में गांव झोरड़ से पहुंच मरीज प्रकाश ने बताया कि गली में आते समय कुत्ते ने काट लिया था। रेबीज न हो जाए इसके लिए आज तीसरी डोज लगवाने आया हूं।
विज्ञापन
2. गांव नेजाडेला से अपने बच्चों सहित पहुंची पूनम ने बताया कि घर में बिल्ली ने बच्चों को नाखून मार दिए थे। रेबीज न फैले इसके बचाव के लिए नागरिक अस्पताल में टीकाकरण करवाने आए हैं। जिसमें स्वयं, बेटी और बेटे रिहान को टीका लगवाया है।
3. शहर में दुधारू गाय को कुत्ते ने काट लिया था। शहर निवासी पूरे परिवार ने गाय का दूध पी लिया। ऐसे में रेबीज से बचाव के लिए पूरा परिवार टीकाकरण करवाने के लिए अस्पताल में आया हुआ था।
4. गांव नागोकी के रहने वाले कृष्ण लाल कुत्ते के काटने पर टीका लगवाने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा था।
कुत्ते के काटने पर लगते हैं चार टीके
कुत्ते के काटने पर पहला टीका तुरंत बाद, दूसरा टीका तीन दिन बाद, तीसरा टीका सात दिन बाद और चौथा टीका 28 दिन के बाद लगवाना होता है। सरकारी अस्पताल में रेबीज से बचाव का टीका 100 रुपये का लगाया जाता है। वहीं बीपीएल कार्ड धारक के लिए यह मुफ्त में लगाया जाता है, जबकि निजी अस्पतालों में यही टीका 600 से 700 रुपये में लगाया जाता है।
छह महीने से कुत्ते के काटने के ज्यादा मरीज आ रहे हैं। इसलिए अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन की खपत बढ़ी हुई है। जिला अस्पताल में रोजाना 50 से अधिक कुत्ते काटने से रेबीज न हो जाए इसके बचाव इंजेक्शन लगते हैं।
-रेखा रानी, नर्सिंग स्टाफ, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
शहर में आवारा कुत्तों के टीकाकरण और नसबंदी को लेकर निविदा आमंत्रित की गई है। कुत्तों के काटने के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
-अतर सिंह खनगवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
लगातार बढ़ रहे रेबीज के मरीजों के कारण स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंतनीय बना हुआ है। वहीं बीते कई सालों से कुत्तों की नसबंदी न होने के कारण कुत्तों का आतंक भी बढ़ता ही जा रहा है। कहीं आवारा कुत्ते पालतू पशुओं पर भी हमला कर रहे हैं। स्वास्थ्यकर्मी के अनुसार शहर के साथ गांवों से भी लोग एआरबी (एंटी रेबीज वैक्सीन) लगवाने जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन इन कुत्तों की नसबंदी पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में एक माह में आए रेबीज के मरीज
कुत्ते के काटने के मामले
बिल्ली के काटने के मामले
बंदर के काटने के मामले
कुत्तों द्वारा दुधारू पशुओं को काटने के बाद दूध पीने के कारण आए मामले