फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Increase in stubble burning cases in two days, figure reaches 134, show cause notice to agriculture officers posted at block level

Sirsa News: पराली जलाने के मामलों में दो दिनों में हुई बढ़ोतरी, 134 तक पहुंचा आंकड़ा, खंड स्तर पर तैनात कृषि अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

Wed, 20 Nov 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 20 Nov 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Increase in stubble burning cases in two days, figure reaches 134, show cause notice to agriculture officers posted at block level
गावों में पराली जलाने वाली लोकेशन की जांच करते अधिकारी।   स्रोत : विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पराली जलाने के मामलों में सात दिनों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। जहां 12 नवंबर तक पराली जलाने की 65 लोकेशन हरसेक और अन्य स्रोत से प्राप्त हुई थी, वहीं, एक सप्ताह बाद यह आंकड़ा दो गुणा हो गया है।
हरसके से 11 और अन्य स्त्रोत से 21 लोकेशन प्राप्त हुई है। पराली की लोकेशन का आंकड़ा 134 पहुंच गया है। इन आंकड़ों ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। पहली बार सिरसा में 31 किसानों पर अभी तक एफआईआर दर्ज हो चुकी है। बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए कृषि विभाग के उच्चाधिकारियों ने खंड स्तर पर तैनात कृषि अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों के अंदर पराली जलाने की 44 लोकेशन हरसेक से कृषि विभाग को प्राप्त हुई है। तीन दिनों में सात किसानों पर प्रशासन एफआईआर दर्ज करवाने के साथ जुर्माना लगा जा चुका है। जमीनी हकीकत पर गौर करें तो प्रशासन की मशीनरी व्यवस्था किसानों के लिए संतोषजनक नहीं है। सवा लाख एकड़ धान का रकबा बढ़ने के अनुरूप प्रशासन मशीनरी उपलब्ध नहीं करवा पाया। हालात यह बन गए कि 15 नवंबर से पहले होने वाली गेहूं की बिजाई अब 30 नवंबर तक पहुंच गई है। ऐसे में देरी से होने वाली बिजाई का असर फसलों की गुणवत्ता पर देखने को मिला। इसी से चिंतित किसान अब पराली प्रबंधन को छोड़कर पराली जलाने की दिशा में लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन दिन धरने पर रहे 40 बेलर संचालक, किसान इंतजार करते रहे
गांव मल्लेकां में चले विरोध प्रदर्शन का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ा है। 40 बेलर संचालक तीन दिनों तक प्रदर्शन के कारण बंद रहे। इस दौरान किसानों के पास कोई विकल्प नहीं बचा और अधिकारियों ने धरना खत्म करवाने में ज्यादा वक्त लगा दिया।

--
वर्ष 2023

कुल मामले - 163
जुर्माना - दो लाख 25 हजार।

----


12 नवंबर 2024


कुल लोकेशन - 65
हरसेक से लोकेशन मिली -- 58

अब तक एफआईआर हुई - 21
किसानों पर जुर्माना लगा - 37500 रुपये
- सीधे प्राप्त हुई लोकेशन - 7

---

20 नवंबर 2024
कुल लोकेशन - 126
हरसेक से लोकेशन मिली -- 113
अब तक एफआईआर हुई - 31

किसानों पर जुर्माना लगा - 37500 रुपये

- सीधे प्राप्त हुई लोकेशन - 21
जुर्माना - 52500 रुपये
--
कोट्स
पराली प्रदूषण की लोकेशन तीन दिनों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इनकी जांच की जा रही है। सोमवार और मंगलवार को हरसेक से 36 लोकेशन प्राप्त हुई थी। इनमें से 10 लोकेशन ही सही पाई गई है। ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं, एफआईआर करवाई जा रही है। - डाॅ. सुखदेव सिंह कंबोज, कृषि उप निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed