फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   income tax raid on jwellers shop

Sirsa News: शेरपुरा ज्वेलर्स पर आयकर विभाग का छापा

Sun, 08 Mar 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 08 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
income tax raid on jwellers shop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। भादरा बाजार स्थित शेरपुरा ज्वेलर्स शोरूम पर शनिवार को आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। हिसार से आई टीम में आठ अधिकारी शामिल थे। छापेमारी की सूचना मिलते ही पूरे शहर के ज्वेलर्स में खलबली मच गई।
छापा मारने के बाद अधिकारियों ने शोरूम का मुख्य गेट बंद कर दिया और अंदर मौजूद सारा रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया। रात तक टीम लगातार दस्तावेज की जांच करती रही और किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। शेरपुरा ज्वेलर्स के मालिक बंसीलाल के भादरा बाजार में दो शोरूम हैं, जिनमें से एक बंद पड़ा है और दूसरे पर छापा मारा गया।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई 14 फरवरी को सिरसा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी द्वारा बरामद सोने से जुड़ी मानी जा रही है। उस दिन यात्री मोहन लाल निवासी ऐलनाबाद सिरसा से 1.70 करोड़ रुपये मूल्य का एक किलो 117 ग्राम 24 कैरेट सोना बरामद हुआ था। 57 सोने के बिस्कुटों पर फाइन गोल्ड लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सिरसा शहर के छह सुनारों ने यह सोना मंगवाया था। मोहन लाल सोने का कोई बिल नहीं पेश कर सका। इसके बाद पता चला कि सोना दुबई से तस्करी कर मुंबई लाया गया और फिर गोरखधाम एक्सप्रेस से सिरसा पहुंचाया जा रहा था। जीआरपी ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दी थी। शहर के स्वर्णकारों में चर्चा है कि इसी तस्करी मामले की जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed