फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Incidents of theft increased in fog, thieves are targeting locked houses by doing recce.

Sirsa News: धुंध में बढ़ी चोरी की घटनाएं, रेकी कर चोर बंद घरों को बना रहे निशाना

Mon, 18 Nov 2024 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 18 Nov 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Incidents of theft increased in fog, thieves are targeting locked houses by doing recce.
सिरसा। धुंध के साथ ही जिले में चोरी के मामले बढ़ने लगे हैं। चोर बंद घरों की रेकी कर शाम को वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वहीं, शादियों का सीजन होने के कारण भी लोग घरों को ताला लगाकर चले जाते हैं। इस कारण भी चोरी की घटनाएं बढ़ रहीं हैं।
विज्ञापन

गांवों में मोबाइल टावर तक की बैंटरियां चोर चुराकर ले जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने नशे व आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए गश्त बढ़ा दी है।




मकान से चुराए जेवर व नकदी, शादी समारोह में गया था परिवार : शहर के मेला ग्राउंड में चोरों ने एक मकान में वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान से लाखों के जेवर व हजारों की नकदी चुराकर ले गए। शहर थाना पुलिस ने मकान मालिक का बयान दर्ज करके अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार सुशील कुमार पुत्र भौज राज कुमार का मेला ग्राउंड की गली नंबर एक में मकान है। गत दिवस वह परिवार सहित रामा मंडी पंजाब में शादी समारोह में गया हुआ था। रविवार शाम को वापस लौटा तो मकान के गेट व कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। सुशील का कहना है कि उसने अलमारी खोली तो उसमें से सोने की तीन अंगूठियां, एक सोने का हार व 10 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। चोरों ने उसके पंजाब जाने के बाद वारदात को अंजाम दिया। सुशील कुमार ने चोरी की सूचना शहर थाना पुलिस को दी। इसके बाद कीर्ति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं, लोगों का कहना है कि कीर्ति नगर चौकी पुलिस रात को इलाके में गश्त नहीं करती। इसी वजह से क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हो चुके हैं।
विज्ञापन

अग्रवाल कॉलोनी में चोरों ने की वारदात : शहर की अग्रवाल कॉलोनी में चोरों ने एक मकान से 20 तोले सोने व 10 तोले चांदी के जेवर चुरा लिए। घटना के समय मकान मालिक बाहर गया हुआ था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शहर की अग्रवाल कॉलोनी में विनोद सैनी पुत्र सत्यनारायण सैनी का मकान है। विनोद सैनी का कहना है कि गत दिवस वह मकान को ताला लगाकर किसी काम से बाहर गया हुआ था। रविवार को वापस आया तो मकान के गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे का ताला भी टूटा था। कमरे के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी चेक की तो सोने का मंगलसूत्र, सोने का टॉप्स, सोने की तीन अंगूठियां, तीन बड़ी पाजेब चांदी व 10 छोटी पाजेब के अलावा 45 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। विनोद का कहना है कि इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि मकान मालिक विनोद का बयान दर्ज करके अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालांवाली के वार्ड दो में भी हुई चोरी : कालांवाली के वार्ड दो निवासी केशव पुत्र अनिल सेन ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि वह कनकवाल रिफाइनरी में नौकरी करता है। 7 नवंबर को घर पर ताला लगाकर परिवार के सभी सदस्य रिश्तेदारी में गए हुए थे। 17 नवंबर को जब सुबह घर आए तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर संदूक व अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। जब जांच की तो 40,000 रुपये, 2 साड़ी, एक फोन गायब था। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


बग्गुवाली में टावर से बैटरियां चोरी : फतेहाबाद के गांव भिरडाना निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र जीवन राम ने बताया कि वह आरसी सिक्योरिटी में बतौर सिक्योरिटी सुपरवाइजर काम करता है। गांव बग्गुवाली में कंपनी का मोबाइल टावर लगाया हुआ है। 17 नवंबर को सुबह तकनीशियन पवन कुमार ने कॉल की कि गांव बग्गुवाली मोबाइल टावर से 24 बैटरियां गायब हैं। मौके पर पहुंचा तो तकनीशियन ने दिखाया कि टावर का ताला तोड़कर कोई बैंटरियां चुराकर ले गया है। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article