फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   In which there is no peace at all, that is intoxication: Vigyanananda

तनिक भी शांति नहीं जिसमें, वही नशा : विज्ञानानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
In which there is no peace at all, that is intoxication: Vigyanananda
जिला कारागार सिरसा में कैदी योग करते हुए । 
सिरसा। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से स्थानीय जिला कारागार में कैदियों के सर्वांगीण विकास के लिए विलक्षण योग और ध्यान साधना शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्वामी विज्ञानानंद ने कहा कि युवा वर्ग के पास भौतिक सुख सुविधाएं तो हैं, परंतु मानसिक शांति न होने के कारण वह चिंता एवं अवसाद से मुक्ति के लिए नशे में फंस कर अपनी चारित्रिक शक्ति और नैतिक मूल्यों का ह्रास कर रहा है।
विज्ञापन

नशे की परिभाषा देते हुए स्वामी ने बताया कि जिसमें तनिक भी शांति नहीं, वही नशा है। उनके अनुसार अवसाद से मुक्ति का उपाय नशा नहीं बल्कि इस मानसिक व्याधि को खत्म करने के लिए आत्मिक शक्ति के विकास की आवश्यकता है। हमारे राष्ट्र भक्तों ने राष्ट्र भक्ति का नशा किया और चारित्रिक विकास से ओतप्रोत हो भारत माता को स्वतंत्रता दिलाई।
विज्ञापन

उन्होंने चरित्र भारत भूमि का आधार है और आज उसी धर्म भूमि भारत में अधिकतर युवा शक्ति का चारित्रिक पतन हो रहा है। आवश्यकता है कि युवाओं को ब्रह्मज्ञान की शक्ति से जाग्रत होकर राष्ट्र में अग्रगण्य भूमिका निभाने की। आज के युवाओं के आदर्श यदि स्वामी विवेकानंद, शिवाजी, दयानंद सरस्वती, चाणक्य इत्यादि होंगे तो भारत को फिर से जगतगुरु के पद पर आसीन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कैदी बंधुओं को उनके शारीरिक मानसिक और आत्मिक उत्थान के लिए योग के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आत्म जाग्रति से आत्म सुधार की यात्रा ही विलक्षण योग है। उन्होंने कैदी बंधुओं को ताड़ासन, ब्रह्मचर्य आसन, वीर भद्रासन, पाद चालन, स्कंध चालन, नाड़ी शोधन प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, सीत्कारी प्राणायाम इत्यादि यौगिक क्रियाओं का विधिवत अभ्यास कराया।

उन्होंने कारागार परिसर में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में कारागार अधीक्षक जसवंत सिंह व उप अधीक्षक मोहन सिंह की भी सहर्ष उपस्थिति रही। इस अवसर पर चरित्र रक्षण करने और नैतिक मूल्यों से ओतप्रोत होने के लिए स्वामी ने युवा शक्ति को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में कारागार अधीक्षक जसवंत सिंह ने संस्थान का राष्ट्र विकास के लिए चलाए जा रहे सामाजिक प्रकल्पों के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed