फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   In the first merit list, 60 percent of the students paid the fees.

पहली मेरिट सूची के 60 प्रतिशत विद्यार्थियों ने ही भरी फीस

Thu, 08 Oct 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
In the first merit list, 60 percent of the students paid the fees.
स्नातक कक्षाओं की पहली मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन फीस जमा करवाने का वीरवार को अंतिम दिन था। पहली मेरिट सूची में आए विद्यार्थियों में से करीब 60 प्रतिशत विद्यार्थियों ने ही फीस जमा करवाई है। वहीं अब शेष विद्यार्थी दूसरी मेरिट सूची का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा 1 अक्तूबर को पहली मेरिट सूची जारी कर 8 अक्तूबर तक ऑनलाइन फीस भरने का समय दिया था। पहली मेरिट सूची के 60 प्रतिशत विद्यार्थी ही फीस जमा करवा पाए हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा अब 9 अक्तूबर को ऑनलाइन आवेदनों की जांच कर, 10 अक्तूबर को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। साथ ही उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा एक गाइड लाइन जारी की गई थी कि अगर पहली सूची में नाम आने वाला विद्यार्थी दाखिला नहीं लेता तो उसका दूसरी सूची में नाम नहीं आएगा।
विज्ञापन

बता दें कि राजकीय महिला महाविद्यालय की बीए की पहली मेरिट सूची में 430 में से 320 छात्राओं ने, बीकॉम की 160 छात्राओं की सूची में से 112 ने ही अपनी फीस जमा करवाई है। नेशनल कॉलेज में बीए कक्षा की 946 विद्यार्थियों की मेरिट में से 673 विद्यार्थियों ने, बीएससी मेडिकल की 136 की सूची में 86 विद्यार्थियों ने, बीएससी नॉन मेडिकल की 268 की मेरिट सूची में से 197 विद्यार्थियों ने ही फीस भरी है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को फीस भरने के लिए अब 8 अक्तूबर तक का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 अक्तूबर को दोबारा कर सकते हैं आवेदन
जिन विद्यार्थियों का नाम पहली मेरिट सूची में आया है और उन्होंने अपनी फीस जमा नहीं करवाई व जिन विद्यार्थियों ने स्नातक कक्षा के लिए आवेदन नहीं किया वह अब 13 अक्तूबर को डीएचई के पोर्टल पर दोबारा आवेदन कर सकेंगे। रिक्त पड़ी सीटों पोर्टल पर दिखाई जाएगी।

कोट
पहली मेरिट सूची की ऑनलाइन फीस जमा करवाने की तिथि निकल चुकी है। 13 अक्तूबर को डीएचई का पोर्टल दोबारा खुलेगा। विद्यार्थी 13 से 18 अक्तूबर तक पोर्टल पर दोबारा आवेदन कर सकते हैं।
-विवेक गोयल, एडमिशन इंचार्ज, राजकीय नेशनल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed