फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   In the block level health fair, the MP did not see the patients, so the doctors held a class

खंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले में सांसद को नहीं दिखे मरीज, तो डॉक्टरों की लगाई क्लास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
In the block level health fair, the MP did not see the patients, so the doctors held a class
स्वास्थ्य मेले का आरंभ करती सांसद सुनिता दुग्गल। - फोटो : Sirsa
ओढां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओढां में सोमवार को खंड स्तरीय स्वस्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद सुनीता दुग्गल ने मुख्य अतिथि के रूप मे भाग लिया। स्वास्थ्य जांच शिविर मेला सुबह से ही शुरू किया गया। जिसमें मरीज कैंप में आकर जांच करवा कर अपने घर चले गए।
विज्ञापन

सांसद सुनीता दुग्गल ने स्वास्थ्य मेले में 3 बजे मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करनी थी। लेकिन जब वह करीब साढ़े तीन बजे ओढ़ा स्वास्थ्य मेले में पहुंची तो उन्होंने शिविर का निरीक्षण किया। जैसे ही वह स्वास्थ्य जांच रूम में पहुंची तो मौके पर मरीजों की कमी दिखी जिस पर वह डॉक्टरों पर भड़क गई। यहां बता दें कि सांसद सुनीता दुग्गल ने मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होकर मरीजों को सरकार की योजनाओं व स्वस्थ संबंधी योजनाओं की जानकारी देनी थी। लेकिन उस समय मरीज नजर नहीं आए तो उन्होंने डॉक्टरों की खिंचाई कर दी। उन्होंने सीएमओ से सवाल किया तो वह कोई जवाब नहीं दे पाए। सांसद ने कहा कि सूचना के अभाव में मरीज पहुंच नहीं पाए। जब कोई मरीज ही नहीं है तो मैं किससे बातचीत करूं। यहां पर जितने भी लोग है वो मेरे पार्टी वर्कर व कर्मचारी है मरीज तो एक भी नहीं। उन्होंने अधिकारियों को यह मेला दोबारा से लगाने के निर्देश दिए। सांसद सुनीता दुग्गल नाराज होकर सभा स्थल पर नहीं गई और न ही जलपान किया। इस अवसर पर उदय सिंह एसडीएम कालांवाली, मेजर सिंह सचिव मार्किट कमेटी, ओम प्रकाश बीडीपीओ, सुरेश कुमार इंस्पेक्टर थाना प्रभारी ओढ़ा, विक्रमजीत प्राचार्य सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed