{"_id":"644ea8a7a908850a990734b6","slug":"in-police-remand-vikramjit-confessed-embezzlement-of-three-and-a-half-lakh-rupees-sirsa-news-c-21-1-120582-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पुलिस रिमांड में विक्रमजीत ने कबूला साढ़े तीन लाख रुपये का गबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पुलिस रिमांड में विक्रमजीत ने कबूला साढ़े तीन लाख रुपये का गबन
Sun, 30 Apr 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। ऐलनाबाद एसडीएम कार्यालय में दो करोड़ 32 लाख के गबन मामले में गिरफ्तार विक्रमजीत ने साढ़े तीन लाख रुपये के गबन को कबूला है। मामले के मुख्य आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस छापा कार्रवाई कर रही है।
विक्रमजीत के कार्यकाल के दौरान साढ़े तीन लाख का ही लेनदेन हुआ था। एसआईटी की ओर से अब एसडीएम कार्यालय में कैश बुक, चालान, पासिंग सहित अन्य रिकार्ड भी तलब किया जाएगा। इसके बाद बैंक में जमा की गई राशि के संबंध में बैंक कर्मचारियों को जांच में शामिल किया जाएगा। पूछताछ में विक्रमजीत ने गबन का मुख्य आरोपी कुलदीप मोठसरा और जितेंद्र को ठहराया है। ये दोनों लाइसेंस व वाहन रजिस्ट्रेशन से जमा होने वाले कैश का पूरा लेखा जोखा रखते थे। कुलदीप व जितेंद्र अपने एक अन्य व्यक्ति के सहारे से हेराफेरी करते थे।
पुलिस की ओर से एसडीएम कार्यालय व बैंक से भी रिकार्ड तलब किया गया है। इसमें से कुछ रिकाॅर्ड ही पुलिस को अभी तक मिल पाया है। पुलिस ने वाहन रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस संबंधित पूरी प्रक्रिया को भी जाना है। वहीं पुलिस अब आरोपी विक्रमजीत को साथ लेकर अलग-अलग स्थानों पर भी छापा कार्रवाई कर रही है। तीनों आरोपियों की ओर से एक वर्ष में एसडीएम कार्यालय से दो करोड़ 32 लाख रुपये का गबन किया गया है।
विज्ञापन
कुलदीप की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई आज
मुख्य आरोपी कुलदीप मोठसरा ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दायर की है। जिसकी सोमवार को कोर्ट में सुनवाई होगी। इसके पश्चात ही पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
गबन मामले के आरोपी विक्रमजीत से पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपियों को पकड़ने के लिए भी छापा कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। - सुरेश कुमार, थाना प्रभारी, ऐलनाबाद।