फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   In Dabwali, the property of a drug trafficker worth 1.29 crore has been frozen, including land, a house, six bank accounts, and four vehicles, all under action.

Sirsa News: डबवाली में नशा तस्कर की 1.29 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, जमीन, मकान, छह बैंक खाते और चार वाहन कार्रवाई के दायरे में

Thu, 10 Sep 2026 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 10 Sep 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
In Dabwali, the property of a drug trafficker worth 1.29 crore has been frozen, including land, a house, six bank accounts, and four vehicles, all under action.
आराेपी का फ्रीज किया मकान। 
डबवाली। पुलिस ने नशा तस्कर कुलवंत सिंह निवासी मंडी किलियांवाली, जिला श्री मुक्तसर साहिब (पंजाब) की करीब 1.29 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति फ्रीज की है। पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर ने बताया कि कार्रवाई के तहत गांव शेरगढ़ में आरोपी की 4 कनाल 9 मरला और 12 कनाल 11 मरला कृषि भूमि फ्रीज की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा किलियांवाली में दुकान सहित आवासीय मकान और गुरु जंभेश्वर नगर, मंडी डबवाली स्थित एक अन्य मकान को भी कार्रवाई के दायरे में लिया गया है। आरोपी के छह बैंक खातों में जमा करीब 10.60 लाख रुपये की राशि फ्रीज की गई है। पुलिस ने आरोपी के चार वाहनों को भी फ्रीज किया है। इनमें हुंडई क्रेटा, टोयोटा फॉर्च्यूनर, महिंद्रा बोलेरो और अशोक लेलैंड मालवाहक ट्रक शामिल हैं। एसपी के अनुसार सक्षम प्राधिकारी के आदेश के बाद चल-अचल संपत्तियों को नियमानुसार फ्रीज किया गया।
विज्ञापन

9 फरवरी 2023 को दर्ज हुआ था केस
कुलवंत सिंह के खिलाफ 9 फरवरी 2023 को थाना शहर डबवाली में 97 किलोग्राम डोडा पोस्त की बरामदगी के संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसे 16 मई 2023 को गिरफ्तार किया था। वित्तीय जांच के आधार पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ(1) के तहत 10 अगस्त 2026 को फ्रीजिंग ऑर्डर जारी हुआ। 7 सितंबर को सक्षम प्राधिकारी से मंजूरी मिलने के बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 13 केस
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कुलवंत सिंह के खिलाफ विभिन्न राज्यों में 13 मामले दर्ज हैं। इनमें 9 मामले नशा तस्करी से संबंधित हैं। वर्ष 2010 में लंबी थाना क्षेत्र में 160 किलो डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में आरोपी को 10 वर्ष की सजा हो चुकी है। इसके अलावा पंजाब और राजस्थान के विभिन्न थानों में भी डोडा पोस्त की बड़ी बरामदगी से जुड़े मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed