फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   In Chattargarhpatti, people stopped the work of laying sewerage pipeline

चत्तरगढ़पट्टी में लोगों ने रुकवाया सीवरेज पाइपलाइन डालने का काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
In Chattargarhpatti, people stopped the work of laying sewerage pipeline
सीवरेज पाइप लाइन डालने के दौरान मौके पर मौजूद कालोनी के लोग। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर के चत्तरगढ़पट्टी क्षेत्र में चल रहे सीवरेज पाइपलाइन डालने का काम क्षेत्र वासियों ने रुकवा दिया है। लोगों ने काम में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पाइपलाइन के नीचे कंक्रीट नहीं बिछाया जा रहा। उन्होंने मांग की है कि पाइपलाइन के नीचे बेस बिछाया जाए ताकि भविष्य में दिक्कत न हो।
विज्ञापन

चत्तरगढ़पट्टी क्षेत्र में मुख्य जलघर के पीछे झोपड़ा रोड पर 2 हजार फुट लंबी सीवरेज पाइप डालने का कार्य चल रहा है। नई सीवरेज पाइप 10 इंच बड़ी है और करीब 10 फुट गहराई में डाली जा रही है। सोमवार को कॉलोनी के लोगों ने काम में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए इसका विरोध शुरू कर दिया और कार्य बीच में ही रुकवा दिया। क्षेत्रवासी अशोक चिंडालियां, जयपाल, सुनील बागड़ी, पवन सैनी, ओमप्रकाश, सीताराम वर्मा, भूपचंद, रामचंद्र सैनी, हैप्पी, प्रभुदयाल, रामकुमार पाल व विशाल बागड़ी ने आरोप लगाया कि उक्त पाइप लाइन का साइज काफी कम रखा गया है। कॉलोनी की आबादी केे देखते हुए यहां करीब 24 इंच सीवरेज पाइप डाली जानी चाहिए थी। इसके अलावा पाइप के नीचे की जगह नर्म है जहां न तो कंकरीट बिछाई जा रही और न ही बजरी। उन्होंने कहा कि कॉलोनी की यह मुख्य रोड है और भविष्य में यहां अनाज मंडी भी स्थापित होगी। ऐसे में अगर भारी वाहन यहां से गुजरेंगे तो पाइप को नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी पैसे की बर्बादी तो होगी ही साथ में कॉलोनी में सीवरेज समस्या भी उत्पन्न होने की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन

अशोक चिंढालियां ने कहा कि पाइप लाइन डालने से पूर्व उपमुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुुंचे थे। लेकिन वे मौके पर नहीं मिले। उनके कर्मचारियों के माध्यम से सूचना दे दी गई थी। इसके अलावा जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी इस संबंध में अवगत करवा दिया था कि पाइप का साइज बड़ा रखा जाए, ताकि कालोनी में सीवर व बारिश के पानी की निकासी एक साथ हो सके। इतनी छोटी पाइप में एक हजार घरों से पानी की निकासी नहीं हो पाएगी। इसके बावजूद भी पाइप डालने का कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सीवरेज पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है। किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। अगर मौसम सामान्य रहा तो यह कार्य 10 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। - रोहतास, जेई जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed