{"_id":"6497308f289df8649e084786","slug":"in-24-hours-there-was-a-complaint-of-350-transformers-getting-damaged-and-fuse-blowing-due-to-low-voltage-someones-cooler-and-someones-fridge-got-burnt-sirsa-news-c-128-1-sir1001-1748-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 24 घंटे में 350 ट्रांसफार्मरों के खराब होने व फ्यूज उड़ने की आई शिकायत, कम वोल्टेज के कारण किसी का कूलर तो किसी का फ्रिज जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 24 घंटे में 350 ट्रांसफार्मरों के खराब होने व फ्यूज उड़ने की आई शिकायत, कम वोल्टेज के कारण किसी का कूलर तो किसी का फ्रिज जला
Sat, 24 Jun 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
बिजली की वोल्टेज कम आने के कारण शिकायत देने के लिए बिजली निगम कार्यालय में पहुंचे शहर वासी ।सं
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गर्मी व उमस के कारण ट्रांसफार्मरों पर बढ़े लोड ने शहर वासियों की परेशानी को बढ़ा दिया है। शहर में किसी क्षेत्र में लंबे कट तो किसी क्षेत्र में कम वोल्टेज के कारण कूलर, फ्रिज व बिजली के अन्य उपकरण जल रहे हैं। इस समस्या को लेकर शहर वासी बिजली निगम कार्यालय में शिकायत लेकर भी पहुंच रहे हैं, लेकिन फिर भी उनकी समस्या का हल नहीं हो पा रहा है।
जिले में अब एक करोड़ सात लाख यूनिट के करीब बिजली की खपत हो रही है। इसके कारण 24 घंटों में 350 के करीब ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ने व तार टूटने की शिकायत निगम कार्यालय में पहुंची है। बिजली निगम कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे चत्तरगढ़पट्टी निवासी ओमप्रकाश, नंदलाल, भीम, सुशील, दीपक, मुकेश, हिमांशु ने बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले कई दिनों से उनके क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठीक तरह से नहीं हो पा रही है। दिन व रात के समय कम वोल्टेज के कारण उनके घरों के बल्ब भी नहीं जल रहे। कम वोल्टेज के कारण उनके कूलर, फ्रिज और बिजली के अन्य उपकरण भी जल गए हैं। इसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। अब परेशान होकर वह बिजली निगम में अधिकारियों को शिकायत देने के लिए भी पहुंचे हैं, लेकिन यहां पर कोई भी अधिकारी उपस्थित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह क्षेत्र के जेई से बातचीत करते हुए तो वह भी ठीक तरह से जवाब नहीं देते। बिजली की समस्या होने और उमस के कारण उन्हें पसीने में तरबतर होने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
बढ़ती जा रही है शिकायतों की संख्या, ट्रांसफार्मर के भी उड़ रहे फ्यूज
उमस अधिक होने के कारण अब लोग एससी, कूलर सहित अन्य बिजली के उपकरणों का अधिक इस्तेमाल कर रहे है। इसके कारण ट्रांसफार्मरों पर लोड लगातार बढ़ रहा है। जिले में अब हर रोज एक लाख सात हजार यूनिट की हर रोज खपत हो रही है। शहर के बरनाला रोड पर स्थित 220 केवीए बिजली घर से ही कम वोल्टेज पहुंचने के कारण स्थिति खराब हो रही है। जिससे शहर वासियों को परेशान उठानी पड़ रही है। वहीं बिजली निगम के पास कर्मचारियों की कमी होने के कारण भी समय पर फाल्ट दूर नहीं हो पा रहे है।
विज्ञापन
लोड नियंत्रण के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के लिए नहीं मिल रही जगह
वहीं बिजली निगम की ओर से अब शहर की डीसी कॉलोनी, खन्ना कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में बड़े ट्रांसफार्मर लगाए जाने है। आसपास के लोग बिजली निगम अधिकारियों को ट्रांसफार्मर लगाने की जगह नहीं दे रहे। इसके कारण कॉलोनी वासियों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। हालांकि निगम की ओर से कई क्षेत्रों में 200 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाकर लोड को नियंत्रित करने का भी प्रयास किया जा रहा है। लेकिन खपत अधिक होने के कारण स्थिति खराब हो रही है।
-- -- --
वर्जन
गर्मी के कारण लोड बढ़ा है। जिन क्षेत्रों से बिजली सप्लाई की अधिक समस्या आ रही है। वहां पर अतिरिक्त वोल्टेज वाले ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। कई नए क्षेत्रों का भी चयन किया जा रहा है। यहां पर 200 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। - अमित सिंह, एसडीओ, बिजली निगम सिरसा ।